कुचामन सिटी में अशरफुल अंबिया कॉन्फ्रेंस 19 सितम्बर को

कुचामन सिटी, मदरसा रज़ा-ए-मुस्तफा, अक्सा मस्जिद, दीपपुरा रोड की ओर से आगामी 19 सितम्बर, शुक्रवार की रात नमाज़-ए-ईशा के बाद एक भव्य अशरफुल अंबिया कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। यह पहला तालीमी जलसा होगा जिसमें बड़ी संख्या में उलेमा-ए-किराम, अइम्मा-ए-ईजाम और स्थानीय लोग शामिल होंगे।

इस कॉन्फ्रेंस में बतौर मुख्य सरपरस्त हज़रत मौलाना मोहम्मद मुमताज आलम जामेई रहेंगे ।जलसे में ज़ेर-ए-सदारत मोहम्मद नजमुल कादरी रज़वी साहब करेंगे, वहीं ज़ेर-ए- निज़ामत की जिम्मेदारी मोहम्मद रियाज़ निभाएंगे।

कार्यक्रम में नात-ए-पाक का नजराना क़ारी ज़ैनुल आबेदीन साहब ,बासनी, पेश करेंगे। कॉन्फ्रेंस की ख़ास तक़रीर आलिम-ए-दीन और मुफस्सिर-ए-क़ुरआन, हज़रत मौलाना मुफ़्ती मोहम्मद कामिल रज़ा मिस्बाही (मुदर्रिस फैज़ुल उलूम, सराय तरीन, सम्भल, उत्तर प्रदेश) फरमाएंगे। वह “इस्लाम में तालीम की अहमियत और ईद मिलादुन्नबी की शरीई हैसियत” पर रौशनी डालेंगे।

इस मौके पर जुलूस उलमा-ए-किराम और अइम्मा-ए-ईजाम कुचामन सिटी की मौजूदगी रहेगी। जलसे को कामयाब बनाने के लिए आयोजन कर रही तंजीम रज़ा-ए-मुस्तफा, कुचामन सिटी की ओर से अपील की गई है कि इस जलसे में ज्यादा से ज्यादा लोग शिरकत करें और इल्मी व रूहानी बयानात से अपनी जिंदगी को रोशन करें और सवाबे दारैन हासिल करें।

error: News 1 Rajasthan