शिक्षा और समाज सुधार में योगदान के लिए मंडावरिया सम्मानित

शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में लगातार नवाचार व उत्कृष्ट योगदान देने वाले महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, कुकनवाली के प्रधानाचार्य डॉ. गोविंद लाल मंडावरिया को राज्य स्तरीय “शिक्षक गौरव सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान जयपुर जिले के चौमू स्थित होटल एम.बी. में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया।

मानव जन जागृति संस्थान की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ. मंडावरिया को शॉल, प्रशस्ति पत्र, दुपट्टा और जागृति स्मारिका भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा सचिव श्री सुबीर कुमार गुप्ता और चौमू के पूर्व विधायक श्री रामलाल शर्मा रहे, जिन्होंने डॉ. मंडावरिया के योगदान को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

डॉ. मंडावरिया को यह सम्मान समाज हित, छात्र कल्याण, शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार, नवाचार और सामाजिक बुराइयों जैसे नशा और मृत्यु भोज के उन्मूलन में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रदान किया गया।

संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष श्री सौदागर ने कहा कि डॉ. मंडावरिया शिक्षा के साथ-साथ समाज कल्याण के कार्यों में भी सदैव अग्रणी रहते हैं। उन्होंने कहा कि मंडावरिया न केवल विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने में जुटे रहते हैं बल्कि समाज में जागरूकता और सकारात्मक बदलाव लाने के लिए भी निरंतर प्रयासरत रहते हैं।

error: News 1 Rajasthan