कुचामन सिटी में शहरी सेवा शिविर-2025 का आगाज़

कुचामन सिटी में राज्य सरकार के निर्देशानुसार नगरपरिषद् परिसर में बुधवार को शहरी सेवा शिविर-2025 का शुभारंभ किया गया। शिविर की शुरुआत अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश गुप्ता और उपखंड अधिकारी विश्वामित्र मीणा की मौजूदगी में हुई, जबकि नगरपरिषद आयुक्त देवीलाल बोचल्या ने शिविर की रूपरेखा और उद्देश्य बताए। वार्ड 1 से 3 के लिए आयोजित पहला शिविर आज आयोजित शिविर में सबसे पहले वार्ड नंबर 1, 2 और 3 के नागरिकों को शामिल किया गया। यहां शहर की सफाई व्यवस्था, सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था, आवारा पशुओं…

Continue reading

मकराना में मनाई गई बोधिसत्व अनागरिक धम्म पाल व पेरियार ई.वी. रामास्वामी नायकर की जयंती

समता सैनिक दल तहसील शाखा मकराना के तत्वावधान में बुधवार को बूडसू स्थित गंगा माई मंदिर प्रांगण में बोधिसत्व अनागरिक धम्म पाल तथा “सच्ची रामायण” के लेखक और समाज सुधारक ई.वी. रामास्वामी नायकर पेरियार की जयंती धूमधाम से मनाई गई। समारोह में बड़ी संख्या में समता सैनिक दल के कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह का शुभारंभ महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समता सैनिक दल राजस्थान के प्रदेश महासचिव ओमप्रकाश कांसोटिया थे, जबकि अध्यक्षता…

Continue reading

कुचामन सीटी : वर्मा की स्मृति में स्थापित आरओ शीतल जल मशीन का शुभारंभ

लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट सेवा ट्रस्ट ने समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए रामानंद वर्मा की स्मृति में सीबीईओ कार्यालय में आरओ प्लांट सहित शीतल जल मशीन स्थापित की। इस सेवा कार्य को दिवंगत वर्मा की धर्मपत्नी मुन्नी देवी वर्मा एवं पुत्र, क्लब के निदेशक लॉयन चन्द्रकुमार वर्मा के सौजन्य से सम्पन्न कराया गया। शुभारंभ अवसर पर सीबीईओ भवरलाल, एसीबीईओ दिनेश सिंह, सेवा ट्रस्ट अध्यक्ष लॉयन राम काबरा तथा क्लब अध्यक्ष लॉयन रेखा काबरा ने संयुक्त रूप से मशीन का लोकार्पण किया। इस दौरान लॉयन…

Continue reading

“जुनून और श्रद्धा का संगम:: 57 दिन में तीन धाम पूरे, अब अंतिम पड़ाव गंगोत्री की ओर आदित्य शेखावत”

कुचामन सिटी उपखंड के परेवड़ी निवासी युवा आदित्य शेखावत ने अपनी आस्था और दृढ़ संकल्प से ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जो समाज के लिए प्रेरणा बन गया है। 23 जुलाई 2025 को उन्होंने बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री चार धाम की कठिन पैदल यात्रा का संकल्प लिया था। आज उनकी इस पदयात्रा का 57वां दिन है और वे तीन धाम—केदारनाथ, बद्रीनाथ और यमुनोत्री के दर्शन कर चुके हैं। अब वे अपनी अंतिम मंजिल गंगोत्री धाम की ओर रवाना हो गए हैं। लगभग दो माह…

Continue reading

नावां 15 अगस्त विवाद में एसडीएम-ईओ को मिली क्लीन चिट, पालिकाध्यक्ष सायरी देवी के आरोप साबित हुए निराधार

नावां नगर पालिका में 15 अगस्त का झंडारोहण इस बार राजनीति का अखाड़ा बन गया। पालिकाध्यक्ष सायरी देवी गांधी ने आरोप लगाया था कि उपखंड अधिकारी दिव्या सोनी और अधिशाषी अधिकारी मनीषा चौधरी ने उन्हें राष्ट्रीय पर्व से अपमानजनक तरीके से दूर रखा और प्रशस्ति पत्रों से उनका नाम हटवा दिया। आरोपों की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त जिला कलक्टर (मु.) डीडवाना-कुचामन महेंद्र मीणा को जांच सौंपी गई थी । जांच में अधिकारियों की रिपोर्ट, मौके पर मौजूद पार्षदों और कर्मचारियों के बयान दर्ज करने…

Continue reading

मकराना में राज्य स्तरीय फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए चयन शिविर, 45 खिलाड़ी हुए शामिल

कोटा में 24 सितम्बर से शुरू होने वाली राज्य स्तरीय सीनियर फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए मकराना के रफी अहमद किदवई फुटबॉल स्टेडियम में चयन शिविर आयोजित किया गया। नागौर डीएफए सचिव फरहत अली, सह सचिव मोहम्मद हनीफ व अरफत अली तथा उपाध्यक्ष शबीक अहमद उस्मानी की देखरेख में लगाए गए इस शिविर में 45 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपने हुनर का प्रदर्शन किया। शिविर का संचालन कोच मोहम्मद सईद और लियाकत अली भाटी के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। इस दौरान सिटी क्लब के…

Continue reading

छीपान मदरसे में हुआ ईद मिलादुन्नबी का सालाना जलसा, बच्चों की प्रस्तुतियों ने जीता दिल

कुचामन सिटी। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर गुरुवार को मदरसा छीपान में एक शानदार जलसे का आयोजन किया गया। हर साल की तरह आयोजित इस सालाना जलसे में नन्हे-मुन्ने तल्बा व तालीबात ने अपने अंदाज में दीनी व तारीखी मालूमात पेश कर सभी का दिल मोह लिया। बच्चों ने पैग़म्बरे इस्लाम ﷺ की सीरत, कुरआनी इल्म और इस्लामी तौर-तरीकों पर जोश व जज़्बे से प्रोग्राम पेश किए, जिन्हें सुनकर सामईन मंत्रमुग्ध हो गए। बच्चों ने पेश की इस्लाम धर्म से जुड़ी जानकारियां कार्यक्रम में…

Continue reading

दसलक्षण पर्व समापन : कुचामन में जैन समाज का 15वां प्रतिभा एवं व्रती सम्मान समारोह सम्पन्न

कुचामन सिटी में जैन समाज द्वारा दसलक्षण पर्व समापन अवसर पर रविवार 07 सितंबर 2025 को वृंदावन गार्डन में 15वां प्रतिभा एवं व्रती सम्मान समारोह भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। यह आयोजन श्री जैन वीर मंडल के तत्वावधान में तथा सौजन्य कर्ता श्रीमती रूपवंती देवी–नथमल, मंजूदेवी–विजयकुमार, शरद, विशुद्ध, अनमोल गंगवाल परिवार कुचामन के सहयोग से किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान महावीर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसमें जयकुमार पहाड़िया, विनोदकुमार व दानदाता परिवार ने भाग लिया। व्रतियों का सम्मान संस्था के कोषाध्यक्ष…

Continue reading

कुचामन के डॉ. भंवर लाल गुगड़ को शिक्षक दिवस पर मिला राष्ट्रीय सम्मान

शिक्षा, शोध और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पीएम श्री जवाहर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कुचामन सिटी के व्याख्याता डॉ. भंवर लाल गुगड़ को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। 5 सितंबर 2025 को शिक्षक दिवस के अवसर पर भारत के नीति आयोग एवं मिनिस्ट्री ऑफ एमएसएमई के सौजन्य से इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (IARDO) द्वारा संविधान क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली के स्पीकर हॉल में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह 2025 का आयोजन हुआ। इसी समारोह में डॉ. गुगड़…

Continue reading

लोक अदालत में किया वादा तोड़ा, किस्तें नहीं भरीं तो भेजा गया जेल

कुचामन सिटी में लोक अदालत में हुए राजीनामे की शर्तें नहीं निभाने पर एक बड़ी कार्रवाई हुई। अम्बेडकर कॉलोनी, रसाल निवासी मुकेश ने परिवादी मुकेश कुमार को 1 लाख 20 हजार रुपये किस्तों में चुकाने का वादा किया था। शुरुआती दो किस्तें देने के बाद आरोपी ने दिसम्बर 2024 से सात महीने तक कोई भुगतान नहीं किया और करीब 70 हजार रुपये बकाया रह गए। परिवादी की ओर से अधिवक्ता मोहम्मद हनीफ ने मामला उठाया तो कोर्ट ने पहले वसूली वारंट निकाला, लेकिन कोई सामान…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan