पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को दी भावभीनी श्रद्धांजलि । पूर्व उपमुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी बोले – किसान हित में उनका योगदान इतिहास में रहेगा अमर

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को दी भावभीनी श्रद्धांजलि पूर्व उपमुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी बोले – किसान हित में उनका योगदान इतिहास में रहेगा अमर किसान सर्किल पर आयोजित हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम कुचामन सिटी के डीडवाना रोड़ स्थित किसान सर्किल पर आज पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय सत्यपाल मलिक को श्रद्धांजलि देने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।सभी ने स्व. मलिक के चित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए और 2 मिनट का मौन…

Continue reading

तिरंगे की शान में रंगा कुचामन, विश्व कप खेलकर लौटी बेटियों निशा-चिंकी का हुआ भव्य स्वागत

कुचामन आज खेल गर्व और तिरंगे के रंग में रंगा दिखा, जब चॉक बॉल वर्ल्ड कप में भारत का परचम लहराकर लौटीं शहर की बेटियां निशा कुमावत और चिंकी गुर्जर का तिरंगा रैली के साथ भव्य स्वागत किया गया। इंडोनेशिया में आयोजित तृतीय चॉक बॉल विश्व कप में दमदार प्रदर्शन कर लौटीं इन दोनों खिलाड़ियों के सम्मान में कुमावत भवन में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां कुमावत विकास समिति, देवनारायण विकास समिति, शिव मंदिर समस्त कुम्हारान पंचायत ट्रस्ट और स्थानीय खेल प्रेमियों ने मिलकर…

Continue reading

स्वतंत्रता दिवस को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह, तैयारियों का दौर जारी

स्वतंत्रता दिवस को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह, तैयारियों का दौर जारी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने किया निरीक्षण स्वतंत्रता दिवस दो दिन बाद है और कुचामन में देशभक्ति का माहौल चरम पर है। तिरंगे की शान और आज़ादी की महक के बीच राजकीय व निजी स्कूलों के विद्यार्थी उपखंड स्तरीय समारोह को यादगार बनाने की तैयारियों में पूरी शिद्दत से जुटे हैं। हर तरफ रिहर्सल की गूंज, गीतों की धुन और चेहरे पर देशप्रेम का उत्साह साफ झलक रहा है।कुचामन सिटी में स्वतंत्रता दिवस समारोह…

Continue reading

कुचामन महाविद्यालय में नशा मुक्ति कार्यक्रम — युवाओं ने ली नशे से दूर रहने की शपथ

कुचामन महाविद्यालय में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की दोनों इकाइयों की ओर से सोमवार को नशा मुक्ति हेतु विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के खतरों से अवगत कराना और उन्हें स्वस्थ, नशा-मुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत में राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी तेजस्विनी शर्मा ने उपस्थित स्वयंसेवकों और विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नशा न केवल शारीरिक और मानसिक…

Continue reading

डीडवाना में स्मार्ट मीटर पर बवाल — किसानों का ‘पावर’ प्रदर्शन, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की

डीडवाना में बिजली के स्मार्ट मीटर लगाने के खिलाफ किसानों का गुस्सा सोमवार को सड़कों पर फूट पड़ा। अखिल भारतीय किसान सभा और जनवादी नौजवान सभा के बैनर तले सैकड़ों किसान मिर्धा पार्क में इकट्ठा हुए और सरकार व विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रैली की शक्ल में अधीक्षण अभियंता (एसई) कार्यालय की ओर रवाना हुए। जैसे ही रैली एसई कार्यालय पहुंची, किसानों ने चारों तरफ से घेराव कर दिया। भीड़ के जोश में कुछ लोग दफ्तर के अंदर घुसने की कोशिश करने…

Continue reading

कुचामन की बेटियों का वर्ल्ड कप में दमदार प्रदर्शन,कल तिरंगा रैली से होगा भव्य स्वागत

कुचामन शहर की खेल प्रतिभाओं ने एक बार फिर देश और शहर का नाम रोशन किया है । यंगेस्ट नॉलेज पावर स्कूल की छात्राएं निशा कुमावत और चिंकी गुर्जर इंडोनेशिया में आयोजित तृतीय चौकबॉल विश्व कप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर शानदार प्रदर्शन करने के बाद कल मंगलवार को कुचामन पहुंचेगी । दोनों खिलाड़ी न सिर्फ भारत के लिए मैदान पर जी-जान से लड़ीं, बल्कि कुचामन की खेल प्रतिभा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान भी दिलाई। इनके सम्मान में सर्व समाज ,सामाजिक संस्थाओं…

Continue reading

हिंदू बहनों ने मुस्लिम विधायक को बांधी राखी, मकराना में भाईचारे की अनोखी मिसाल

हिंदू बहनों ने मुस्लिम विधायक को बांधी राखी, मकराना में भाईचारे की अनोखी मिसाल रक्षाबंधन पर हजारों बहनों ने विधायक जाकिर हुसैन गैसावत को बांधा रक्षा सूत्र, सांप्रदायिक ताकतों को मिला करारा जवाब डीडवाना-कुचामन जिले के मकराना विधानसभा क्षेत्र में इस बार रक्षाबंधन का पर्व केवल एक पारंपरिक त्योहार नहीं रहा, बल्कि एक ऐतिहासिक सामाजिक संदेश बनकर सामने आया। विधायक निवास स्थान पर रविवार सुबह से ही बहनों का तांता लगा रहा। हर गांव और ढाणी से आई हजारों हिंदू बहनें हाथों में नारियल और…

Continue reading

चॉक बॉल विश्वकप में भारत की जीत में कुचामन की बेटियों का जलवा

इंडोनेशिया के बाली शहर में चल रहे तृतीय चॉक बॉल विश्वकप में भारत ने शानदार शुरुआत करते हुए अपने पहले ही मुकाबले में इंडोनेशिया को 45-40 से मात देकर जीत का परचम लहराया। इस ऐतिहासिक जीत में कुचामन सिटी की दो बेटियों, निशा कुमावत और चिंकी गुर्जर का अहम योगदान रहा। दोनों ने पूरे मैच में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यंगेस्ट नॉलेज पावर स्कूल की छात्राएं निशा और चिंकी पहले ही अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा…

Continue reading

रिश्तों की डोर ने बांधी खुशियां — महावीर इंटरनेशनल संस्था ने अपनाघर में 72 प्रभुजी संग मनाया रक्षाबंधन

“सबकी सेवा, सबको प्यार, जीओ और जीने दो” — इसी भावना के साथ कुचामन सिटी में।सामाजिक संस्था महावीर इंटरनेशनल वीरा धरा एवं वीर सदस्यों ने रक्षाबंधन का पावन पर्व अपनाघर आश्रम में बसे 72 प्रभुजी के साथ हर्षोल्लास से मनाया। दोस्ती और सेवा की मिसाल पेश करते हुए बीमार, लाचार, असहाय और बेसहारा लोगों को तिलक लगाकर, राखी बांधकर और मुँह मीठा करवा कर यह दिन उनके लिए यादगार बना दिया गया। प्रभुजी को फ्रूट खिलाकर और उनके खुशहाल जीवन की कामना करते हुए इस…

Continue reading

डीडवाना लायंस क्लब चुनाव सम्पन्न: मुकेश रूवटिया फिर बने अध्यक्ष, सेवा और सदस्यता विस्तार पर रहा फोकस

डीडवाना लायंस क्लब के वर्ष 2025-26 के चुनाव और पदस्थापना समारोह का आयोजन गुरुवार को शहर के होटल क्लार्क में गरिमामयी माहौल में सम्पन्न हुआ। इस समारोह में क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों को पद व सेवा कार्यों की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान लायन प्रथम उप प्रान्तपाल निशान्त जैन भीलवाड़ा ने पदस्थापना अधिकारी की भूमिका निभाई। मुकेश रूवटिया को फिर सौंपी गई कमानकार्यक्रम में निवर्तमान अध्यक्ष लायन सीए (डॉ.) मुकेश रुवटिया को पुनः अध्यक्ष चुना गया। उन्होंने अपने अध्यक्षीय संबोधन…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan