कुचामन सिटी : राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पुलिस-न्यायिक समन्वय बैठक आयोजित

आगामी 21 दिसंबर को प्रस्तावित वर्ष 2025 की चतुर्थ और अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर गुरुवार को पुलिस अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष, तालुका विधिक सेवा समिति एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सुन्दर लाल खारोल ने की। यह बैठक राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर तथा अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश, डीडवाना नाहर सिंह मीणा के निर्देशन में आयोजित हुई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक…

Continue reading

छुट्टी में भी निभाई खाकी की जिम्मेदारी, जलती पिकअप और चालक के लिए फरिश्ता बने कांस्टेबल विक्रम मीणा, अधिकारियों ने की तारीफ

मारोठ थाना क्षेत्र के सोलाया गांव के पास उस वक्त एक बड़ा हादसा टल गया, जब चलती पिकअप में अचानक आग लग गई, लेकिन मारोठ थाने के कांस्टेबल विक्रम मीणा छुट्टी पर होने के बावजूद बहादुरी, सूझबूझ और मानवता का परिचय देते हुए पिकअप चालक के लिए फरिश्ता बनकर सामने आए। कांस्टेबल विक्रम मीणा छुट्टी लेकर अपनी निजी गाड़ी से पत्नी के साथ अपने गांव सुरेरा जा रहे थे। इसी दौरान सोलाया के पास सड़क पर चल रही एक पिकअप में आग लगी हुई नजर…

Continue reading

भामाशाह बिरदाराम खाखल के सहयोग से राजकीय सीनियर स्कूल सिंगरावट कलां में 260 विद्यार्थियों को मिली जैकेट्स

डीडवाना उपखंड के सिंगरावट कलां स्थित राजकीय सीनियर स्कूल में उस समय भावुक और प्रेरणादायी माहौल देखने को मिला, जब भामाशाह बिरदाराम खाखल ने कक्षा 1 से 12 तक अध्ययनरत सभी 260 विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता की जैकेट्स भेंट कीं। ठंड के मौसम में विद्यार्थियों के लिए यह उपहार केवल वस्त्र नहीं, बल्कि संवेदना और सरोकार का प्रतीक बन गया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भामाशाह बिरदाराम खाखल ने कहा कि शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ाने का सबसे मजबूत माध्यम है, उन्होंने कहा…

Continue reading

पक्की सड़क की आस में पथराई आंखें: चांदपुरा पंचायत की कच्ची सड़क बनी ग्रामीणों की सबसे बड़ी मुसीबत

कुचामन ब्लॉक की ग्राम पंचायत चांदपुरा के जोड़पुरा गांव और आसपास की दर्जनों ढाणियों के ग्रामीण वर्षों से जिस पक्की सड़क का इंतजार कर रहे हैं, वह इंतजार अब थकान और नाराज़गी में बदलता जा रहा है। जिलिया सड़क से जीलालिया टीब्बा होते हुए शिवदानपुरा सीमा तक जाने वाला यह मार्ग आज भी कच्चा और बदहाल है, जबकि यही रास्ता क्षेत्र का मुख्य संपर्क मार्ग माना जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दिनों में इस रास्ते से गुजरना किसी जोखिम से कम…

Continue reading

भामाशाह काबरा परिवार का शिक्षा के प्रति अनुकरणीय योगदान, विद्यालय के पाँच कक्षों की छत मरम्मत को ₹70 हजार की सहायता

शिक्षा और संस्कारों की विरासत को आगे बढ़ाते हुए भामाशाह काबरा परिवार ने एक बार फिर विद्यालय के प्रति अपना स्नेह और दायित्व निभाया। विद्यालय परिसर में स्वर्गीय सेठ सदासुख काबरा के परिवारजनों ने, विद्यालय के पाँच कमरों की छत मरम्मत के लिए लगभग ₹70,000 की राशि प्रदान की । इस अवसर पर श्री कृष्ण कुमार काबरा, आशीष काबरा, सरिता काबरा तथा ऑस्ट्रेलिया से आई काबरा परिवार की विदेशी बहू बेनी लप्पी भी उपस्थित रहीं। गौरतलब है कि साल 1935 में स्वर्गीय सेठ सदासुख काबरा…

Continue reading

कुचामन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सरकार के कार्यकाल के 2 वर्ष पूरे होने पर गौ सेवा का संकल्प, समरिया सागर बालाजी गौशाला में हुआ विशेष आयोजन

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली प्रदेश भाजपा सरकार के कार्यकाल के सफल 2 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रदेश भर में विभिन्न आयोजन हो रहे हैं । इसी सिलसिले में कुचामन शहर की समरिया सागर बालाजी गौशाला में सेवा, श्रद्धा और समर्पण से ओतप्रोत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गौ माताओं की विधिवत पूजा-अर्चना कर उन्हें लापसी, हरा चारा एवं गुड़ खिलाया गया, जिससे गौशाला परिसर भक्ति और सेवा भाव से सराबोर नजर आया। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा से…

Continue reading

हरियाजून के गोपेश्वर महादेव मंदिर में संत गोपालदास महाराज की 51वीं बरसी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई

कुचामन सिटी के हरियाजून की टिकल्या पहाड़ी पर स्थित प्राचीन गोपेश्वर महादेव मंदिर में पूज्य संत स्वर्गीय गोपालदास महाराज की 51वीं बरसी प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी गहरी श्रद्धा, भक्ति और आस्था के वातावरण में मनाई गई। दो दिवसीय धार्मिक आयोजनों में बड़ी संख्या में संत-महात्मा एवं श्रद्धालु शामिल हुए और पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया। रात्रि जागरण व भजन संध्या में बही भक्ति की सरिता बरसी के अवसर पर सोमवार रात्रि को मंदिर परिसर में भव्य जागरण एवं भजन संध्या का…

Continue reading

कुरैशी महासभा का डीडवाना – कुचामन जिले में संगठन विस्तार, आठों तहसीलों में अध्यक्ष नियुक्त देहात जिलाध्यक्ष अब्दुल रहमान कुरैशी बोले—संगठन की मजबूती से समाज को मिलेगी नई दिशा

कुरैशी महासभा राजस्थान (र.) की डीडवाना–कुचामन देहात जिला इकाई ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। देहात जिला अध्यक्ष अब्दुल रहमान कुरैशी ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जिले की सभी आठ तहसीलों में तहसील अध्यक्षों की नियुक्ति की है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अब्दुल रहमान कुरैशी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष हाजी मकबूल मंडेलिया के निर्देशानुसार डीडवाना–कुचामन जिले की तहसीलों में संगठनात्मक ढांचा मजबूत किया गया है। उन्होंने बताया कि डीडवाना तहसील की…

Continue reading

कुचामन की मीनाक्षी मोहनपुरिया बनी प्रदेश सचिव, राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन में मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

राजस्थान कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के अनुमोदन से राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन, राजस्थान कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष सीबी यादव द्वारा कुचामन सिटी निवासी मीनाक्षी मोहनपुरिया को राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन, जयपुर में प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति मीनाक्षी मोहनपुरिया द्वारा सामाजिक सरोकारों से जुड़े निरंतर कार्य, महिला जागृति एवं सशक्तिकरण के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका, संगठनात्मक दक्षता तथा कांग्रेस पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा, कर्मठता और कार्यक्षमता को देखते हुए की गई है। वे लंबे समय से एक सक्रिय…

Continue reading

कुचामन बार संघ अध्यक्ष बनने पर दिनेश सिंह बरवाली का कुमावत युवा शक्ति ने किया भव्य स्वागत

कुचामन बार संघ के अध्यक्ष पद पर एडवोकेट दिनेश सिंह बरवाली के निर्वाचित होने पर शहर में बधाई और स्वागत का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में कुमावत युवा शक्ति की ओर से दिनेश सिंह बरवाली का पुष्पमालाएं पहनाकर और साफा बंधवाकर गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर कुमावत युवा शक्ति के अध्यक्ष सत्यनारायण कुमावत, बनवारी कुमावत, दिलीप राजोरिया सहित समाज के कई प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने दिनेश सिंह बरवाली को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan