30 नवम्बर तक देना होगा जीवित प्रमाण पत्र, वरना रुक जाएगी पेंशन — जिला कोषालय ने पेंशनर्स को किया सचेत
डीडवाना-कुचामन। जिले के सभी सेवानिवृत्त राजकीय कर्मचारियों को 30 नवम्बर तक अपना जीवित प्रमाण पत्र जमा करवाना अनिवार्य होगा । जिला कोषालय की ओर से एडवायजरी जारी की गई है इसमें स्पष्ट कहा गया है कि जो पेंशनर निर्धारित समयावधि में प्रमाण पत्र जमा नहीं करवाएंगे, उनकी पेंशन अस्थायी रूप से रोक दी जाएगी। जिला कोषाधिकारी भंवरलाल ने बताया कि जीवित प्रमाण पत्र हर वर्ष पेंशनरों की सक्रिय स्थिति की पुष्टि के लिए आवश्यक होता है। इसे पेंशनर अपनी जनाधार या पेंशन आईडी से ऑनलाइन…
