हाईकोर्ट में आसिफ खान की अर्जी पर सस्पेंस जारी : अब 8 सितम्बर को होगी अगली सुनवाई

कुचामन नगर परिषद के निलंबित सभापति आसिफ खान के मामले में आज राजस्थान हाईकोर्ट में सुनवाई हुई, लेकिन मामला जस का तस ही रहा। अदालत ने अगली तारीख 8 सितम्बर तय कर दी है। पहले यह सुनवाई 3 सितम्बर को होनी थी, मगर आज की कार्यवाही में इसे आगे बढ़ा दिया गया। आसिफ खान ने अपने निलंबन आदेश को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में अर्जी लगाई है। उनका मकसद इस आदेश पर स्थगन (स्टे) हासिल कर दोबारा नगर परिषद की कुर्सी पर वापसी करना है।…

Continue reading

राजस्थान : एक साथ चार निकायों की कमान संभालेंगे आयुक्त श्रवणराम चौधरी

राजस्थान सरकार ने प्रशासनिक कारणों से डीडवाना – कुचामन जिले की मकराना नगर परिषद के आयुक्त श्रवणराम चौधरी को ब्यावर नगर परिषद के आयुक्त का भी अतिरिक्त कार्यभार सौंप दिया है। इस आदेश के साथ ही चौधरी प्रदेश के पहले ऐसे आयुक्त बन गए हैं, जो एक साथ चार निकायों की जिम्मेदारी संभालेंगे। फिलहाल श्रवणराम चौधरी मकराना नगर परिषद के आयुक्त पद पर कार्यरत हैं। इसके साथ ही वे पहले से ही मेड़ता सिटी नगर पालिका और बोरावड़ नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी का अतिरिक्त…

Continue reading

भाजपा जिलाध्यक्ष सुनीता रांदड़ ने अपनी टीम के साथ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. ज्योति मिर्धा का किया स्वागत

भारतीय जनता पार्टी नागौर देहात की जिलाध्यक्ष सुनीता रांदड़ (माहेश्वरी) ने अपनी टीम के साथ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद डॉ. ज्योति मिर्धा का स्वागत किया । खरनाल में वीर तेजाजी महाराज के दर्शन हेतु जाते समय डॉ. मिर्धा सुनीता रांदड़ के आवास पहुँचीं, जहाँ जिलाध्यक्ष ने साल, दुपट्टा व पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में जिला टीम के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अपने संबोधन में डॉ. ज्योति मिर्धा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी समाज के हर…

Continue reading

आस्था का जुनून: परेवड़ी के आदित्य शेखावत 40 दिन की पैदल यात्रा कर कुचामन से पहुँचे केदारनाथ

कुचामन सिटी तहसील क्षेत्र के परेवड़ी गांव के निवासी युवा आदित्य शेखावत ने अपनी आस्था और दृढ़ संकल्प का अद्भुत उदाहरण पेश किया है । आदित्य ने बीती 23 जुलाई 2025 को बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की पैदल यात्रा का संकल्प लिया था। लगभग 40 दिनों की कठिन और रोमांचक पदयात्रा के बाद वे आज मंगलवार को केदारनाथ धाम पहुँच गए हैं। पैदल यात्रा के इस सफर में पर्वतीय दुर्गम रास्तों, बदलते मौसम और शारीरिक थकान के बावजूद आदित्य का हौसला डगमगाया नहीं…

Continue reading

अलखपुरा और झाड़ोद को मिली विकास की सौगात। विधायक यूनुस खान ने किए उद्घाटन-शिलान्यास

अलखपुरा और झाड़ोद को मिली विकास की सौगात विधायक यूनुस खान ने किए उद्घाटन-शिलान्यास, रामदेव जयंती व तेजा दशमी मेले में हुए शामिल डीडवाना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अलखपुरा और झाड़ोद मंगलवार को विकास की सौगातों से सराबोर हो गए। यहां विधायक यूनुस खान ने लाखों रुपये की लागत से तैयार विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया । आयोजन के दौरान विधायक खान ने ग्रामीणों से संवाद किया और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं…

Continue reading

जैन समाज के व्रतधारियों ने दस लक्षण पर्व में दिखाया त्याग और संयम का अद्भुत उदाहरण

दिगम्बर जैन समाज में इन दिनों दस लक्षण पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर कुचामन सिटी के श्री दिगम्बर जैन अजमेरी मंदिर ट्रस्ट, परम अतिशयकारी पुरानी नसियां जी के तत्वावधान में कुचामन जैन समाज के कई व्रती इस महापर्व में संकल्पबद्ध होकर तप और साधना में लीन हैं। व्रतीजनों में श्रीमती सुशीला देवी पहाड़िया धर्मपत्नी विमल चंद पहाड़िया, श्रीमती दीपिका बड़जात्या धर्मपत्नी कैलाश चंद बड़जात्या, श्रीमती राखी पाटोदी धर्मपत्नी विशाल पाटोदी, अमन पाटोदी सुपुत्र अजय कुमार पाटोदी,…

Continue reading

पाबूजी राठौड़ दर्शन यात्रा में दिखी सामाजिक समरसता की अनूठी मिसाल, कुचामन से कोलू मंड के लिए हजारों श्रद्धालु रवाना

सर्व राजपूत समाज के तत्वावधान में कुचामन सिटी में आज श्री पाबूजी राठौड़ दर्शन यात्रा का शुभारम्भ श्रद्धा और भव्यता के साथ हुआ। इस अवसर पर सामाजिक समरसता की अद्वितीय मिसाल भी देखने को मिली, जब जाट समाज सहित 36 कौमों ने यात्रा का स्वागत किया और हर कदम पर यात्रियों का अभिनंदन किया। राजस्थान सरकार के राजस्व राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी, मकराना विधायक जाकिर हुसैन गैसावत और परबतसर के पूर्व विधायक मानसिंह किनसरिया ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। यात्रा शहर…

Continue reading

कुचामन सिटी : पारीक कॉलोनी में 7 सितम्बर से होगी श्रीमद्भागवत कथा, पोस्टर का विधिवत विमोचन

पारीक कॉलोनी में 7 सितम्बर से होगी श्रीमद्भागवत कथा, पोस्टर का विधिवत विमोचन कुचामन सिटी की पारीक कॉलोनी स्थित शाहजी के बालाजी मंदिर परिसर में 7 सितम्बर से श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारम्भ होगा। धार्मिक आस्था और श्रद्धा के इस अनुष्ठान की तैयारियाँ जोरों पर हैं। मंगलवार को कथा से जुड़ा पोस्टर पण्डित विपिन बिहारी शरण महाराज के सानिध्य में विधिवत रूप से विमोचित किया गया। इस अवसर पर कॉलोनी और शहर के कई श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। कथा के आयोजन में…

Continue reading

रन फॉर डीडवाना : हजारों बच्चों ने मेजर ध्यानचन्द को दी श्रद्धांजलि, खेल नगरी गूंज उठी हॉकी के जादूगर के जयकारों से

हॉकी के जादूगर और खेल जगत के अमर नायक मेजर ध्यानचन्द की जयंती पर डीडवाना खेल नगरी का नजारा बेहद अनोखा रहा। राष्ट्रीय खेल दिवस पर हजारों बच्चों और युवाओं ने रन फॉर डीडवाना में भाग लेकर खेल के इस महापुरुष को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर नगर के सात दशक पुराने नागौर जिला बास्केटबॉल संघ और श्री कान्त क्लब के संयुक्त तत्वावधान में दौड़ और सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। चार किलोमीटर दौड़े बच्चे, बरसी फूलों की वर्षा सुबह नगर के सुभाष…

Continue reading

कामगार समाज का सामाजिक चिंतन शिविर एवं प्रतिभा सम्मान समारोह रतनगढ़ में सम्पन्न

कामगार समाज अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति द्वारा आयोजित सामाजिक चिंतन शिविर एवं प्रतिभा सम्मान समारोह रविवार को बड़े उत्साह और जोश के साथ सम्पन्न हुआ। समारोह में सैकड़ों की संख्या में समाजबंधुओं ने शिरकत की और एकजुट होकर सामाजिक उत्थान व संगठन की दिशा में विचार साझा किए। विभिन्न जिलों से पहुंचे समाजबंधु कुचामन, परबतसर, मकराना, डीडवाना और लाडनूं जिले से समाजबंधु निजी वाहनों के जरिए रतनगढ़ पहुंचे। शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित इस समारोह में कुम्हारान पंचायत ट्रस्ट एवं कुमावत विकास समिति कुचामन…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan