डीडवाना–मकराना में हज 2026 यात्रियों के लिए विशेष प्रशिक्षण व टीकाकरण कैंप

डीडवाना। हज 2026 में चयनित हज यात्रियों को यात्रा के दौरान किए जाने वाले अरकान, विभिन्न धार्मिक गतिविधियों, टीकाकरण एवं व्यवस्थागत निर्देशों की समुचित जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नागौर एवं डीडवाना–कुचामन जिले में विशेष प्रशिक्षण एवं टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी गोपाल जीनगर ने बताया कि डीडवाना – कुचामन और नागौर जिले के कुल 544 चयनित हज यात्रियों के लिए चार अलग-अलग स्थानों पर चरणबद्ध कैंप लगाए जाएंगे।डीडवाना क्षेत्र के हाजियों के लिए 8 फरवरी रविवार को…

Continue reading

मनरेगा के प्रावधान यथावत रखने की मांग तेज, राजस्थान कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

राजस्थान कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ जिला डीडवाना–कुचामन ने मनरेगा योजना के मौजूदा प्रावधानों को यथावत रखने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा में किए जा रहे बदलावों पर गहरी आपत्ति जताते हुए इसे ग्रामीण मजदूरों के हितों के खिलाफ बताया गया। ज्ञापन में बताया गया कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत केंद्र सरकार की 90…

Continue reading

सूफी संत बाबा हैदर अली का 142वां सालाना उर्स 5 फरवरी से,चादर जुलूस, जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी और कव्वाली से सजेगी रूहानी महफिल

कुचामन सिटी। लुहारिया मोहल्ले स्थित आस्ताना हजरत सैयद हैदर अली ‘बड़वाले बाबा’ की दरगाह पर 142वें सालाना उर्स का भव्य आयोजन 5 फरवरी 2026 से शुरू होकर 7 फरवरी तक चलेगा। मुख्य सेवक मईनुद्दीन बेहलीम ने बताया कि बाबा हैदर अली दरगाह कमेटी की ओर से उर्स को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और ज़ायरीन की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। 3 फरवरी को होगा झंडारोहण दरगाह कमेटी के प्रवक्ता अयूब शेख ने बताया कि उर्स की औपचारिक शुरुआत…

Continue reading

बजट 2026 पर सियासी संग्राम: सत्ता पक्ष ने बताया “सबका साथ–सबका विकास” का रोडमैप, विपक्ष बोला आम आदमी को फिर भूली सरकार

केन्द्रीय बजट 2026 पेश होते ही प्रदेश और स्थानीय राजनीति में प्रतिक्रियाओं का दौर तेज हो गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा रविवार को संसद में पेश किए गए बजट को लेकर जहां भाजपा और सरकार से जुड़े जनप्रतिनिधियों ने इसे विकास, कर सुधार, रोजगार और किसान कल्याण को नई गति देने वाला बताया, वहीं कांग्रेस नेताओं ने इसे महंगाई, बेरोजगारी और आम आदमी की समस्याओं से भटका हुआ करार दिया। कुचामन सिटी और डीडवाना क्षेत्र से भी…

Continue reading

शेरानी आबाद में सद्भावना की मिसाल बना आचार्य महाश्रमण का प्रवास,मुस्लिम समाज ने किया ऐतिहासिक स्वागत

महातपस्वी आचार्य श्री महाश्रमण के शुक्रवार को शेरानी आबाद आगमन पर कस्बे में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। मुस्लिम समाज की ओर से करीब 3 किलोमीटर लंबी पंक्तिबद्ध अगवानी कर आचार्य महाश्रमण का भव्य स्वागत किया गया। हजरत उमर कॉलोनी से लेकर आईक्यू कॉलोनी तक जगह-जगह पुष्पवर्षा और स्वागत अभिनंदन के साथ उनका आत्मीय स्वागत हुआ। एस.के. स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में आचार्य महाश्रमण ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सद्भावना, नैतिकता, नशा मुक्ति और ईमानदारी का संदेश दिया। उन्होंने कहा…

Continue reading

RUIDP ने श्रमिकों को सुरक्षा और स्वच्छता का दिया संदेश, कार्यस्थल पर सतर्कता की शपथ दिलाई

राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (RUIDP) के सामुदायिक जागरूकता एवं जनसहभागिता कार्यक्रम के तहत कुचामन सिटी में श्रमिकों को सुरक्षा और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस अभियान का आयोजन आरयूआईडीपी के अधीक्षण अभियंता श्री नेमीचंद पंवार के निर्देशन में, अधिशाषी अभियंता श्री राजकुमार मीना के मार्गदर्शन में तथा सहायक अभियंता श्री अनिल सैनी के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम शहर की नई पेयजल वितरण प्रणाली एवं सीवरेज परियोजना पर कार्यरत श्रमिकों के लिए सी. डब्ल्यू. आर. साइट एईन कैम्पस, कुचामन में आयोजित हुआ।…

Continue reading

कुचामन सिटी में संत शिरोमणि श्री रविदास जी महाराज जयंती को लेकर तैयारियां पूर्ण, 1 फरवरी को होगा भव्य मूर्ति अनावरण समारोह

श्री रेगर समाज पंचायत विकास समिति कुचामन सिटी के तत्वावधान में संत शिरोमणि श्री रविदास जी महाराज की 649वीं जयंती को भव्य और श्रद्धापूर्वक रूप से मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समिति द्वारा यह आयोजन 1 फरवरी 2026 को धूमधाम से आयोजित किया जाएगा, जिसमें संत शिरोमणि श्री रविदास जी महाराज की प्रतिमा का विधिवत अनावरण पुज्य संतों के परम सानिध्य में समारोहपूर्वक संपन्न होगा। समिति सचिव ओम प्रकाश खौरवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि विनायक कॉम्पलेक्स, गंगा मंदिर के पास…

Continue reading

कुचामन नगर परिषद बैठक विवाद: बिना बहुमत प्रस्ताव पारित बताना गैरकानूनी, कांग्रेस पार्षद दल का तीखा हमला

 कुचामन नगर परिषद की 27 जनवरी 2026 को आयोजित अंतिम बोर्ड बैठक को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस पार्षद दल ने भाजपा पर अल्पमत में होने के बावजूद प्रस्तावों को बहुमत से पारित बताने का आरोप लगाते हुए इसे गैरकानूनी और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के खिलाफ करार दिया है। कांग्रेस पार्षद दल के फजलुर्रहमान कुरैशी, सम्पत देवी चावला, सुभाष पावड़िया और जवानाराम ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि बैठक में नियमों की खुलेआम अनदेखी की गई और जनता को गुमराह किया गया।…

Continue reading

डीडवाना की बेटी रितिका ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय कबड्डी से लौटने पर आकोदा में हुआ भव्य सम्मान समारोह

खेल नगरी के नाम से देशभर में पहचान बना चुके डीडवाना क्षेत्र ने एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया है। आकोदा गांव की होनहार खिलाड़ी रितिका चौधरी ने राजस्थान बालिका कबड्डी टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र को गौरवांवित किया है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता से लौटने पर आकोदा गांव और शिशु विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर में रितिका का भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामीणों, खेल प्रेमियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए…

Continue reading

श्याम छात्रावास में RAS व पुलिस टेलीकॉम में चयनित छात्राओं का भव्य सम्मान समारोह

कुचामन सिटी के बीएसएनएल ऑफिस के पीछे स्थित श्री श्याम छात्रावास में ठठाना (माँगलोदी) निवासी कविता चौधरी व पूजा चौधरी के RAS में तथा अनिता चौधरी के राजस्थान पुलिस टेलीकॉम में चयन होने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्याम छात्रावास परिवार की ओर से चयनित प्रतिभाओं का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया। समारोह में बुद्धाराम चौधरी, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष शेर खान, कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष कमल कांत डोडवाडिया, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष मूनाराम (फौजी), अध्यापक मुकेश…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan