खेत-खलिहानों में उमड़ी आस्था, ग्रामीण महिलाओं ने श्रद्धा के साथ की शीतला माता की पूजा-अर्चना

कुचामन सिटी: गांव गोपालपुरा में बुधवार को शीतला माता का पर्व पूरे श्रद्धा, विश्वास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं ने खेत-खलिहानों और खुले स्थानों पर माता शीतला की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाएं पूजा की थालियां लेकर पहुंचीं और गांव के खुले स्थान पर एकत्रित होकर शीतला माता को धोक देकर विधिवत पूजा की। इस दौरान दीप प्रज्वलित कर दूध, दही, गुड़ तथा ठंडे भोजन का भोग अर्पित किया गया। महिलाओं ने…

Continue reading

कुचामन की बेटी डॉ. आस्था जैन का AIIMS बिलासपुर में MS (ENT) में हुआ चयन

कुचामन सिटी की बेटी, होनहार चिकित्सक डॉ. आस्था जैन का हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित एम्स बिलासपुर में पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स MS (ENT) में चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि पर उनके मित्रों, चिकित्सकों तथा विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं से जुड़े गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और कहा कि डॉ. आस्था जैन ने चिकित्सा क्षेत्र में कड़ी मेहनत और लगन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। डॉ. आस्था जैन के पिता नरेश जैन शहर में लंबे समय से…

Continue reading

डीडवाना में रामनवमी महोत्सव की तैयारियां तेज, शोभायात्रा के पोस्टर व निमंत्रण पत्र का हुआ विमोचन

डीडवाना शहर में आगामी रामनवमी महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्व हिन्दू परिषद के तत्वावधान में गठित रामनवमी महोत्सव समिति द्वारा निकाली जाने वाली भव्य शोभायात्रा के सफल आयोजन के लिए लगातार बैठकों और कार्यक्रमों का दौर जारी है।इसी क्रम में पावन सिद्ध स्थल श्री दोजराज गणेश मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन कर रामनवमी शोभायात्रा के पोस्टर एवं निमंत्रण पत्र का विधिवत विमोचन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणेश के पूजन से हुई, जिसके बाद सभी ने शोभायात्रा के सफल…

Continue reading

पारीक समाज का होली स्नेह मिलन समारोह संपन्न, फूलों की होली और फागोत्सव में झूमे समाज बंधु

कुचामन सिटी के ब्रह्मपुरी स्थित पारीक भवन में रविवार को पारीक समाज की ओर से होली स्नेह मिलन समारोह एवं फागोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज अध्यक्ष भंवरलाल पारीक ने की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे और पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना तथा रिद्धि-सिद्धि के दाता भगवान गणपति के पूजन के साथ किया गया। इसके बाद भजन एवं होली रस की प्रस्तुतियों ने माहौल को…

Continue reading

मजदूर के बेटे ने रचा इतिहास: मेड़ता सिटी के मोहम्मद इरफान कायमखानी ने UPSC में हासिल की 646वीं रैंक, बहन-बहनोई बने कामयाबी की सीढ़ी 

नागौर जिले के मेड़ता सिटी के निवासी मोहम्मद इरफान कायमखानी ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में 646वीं रैंक हासिल कर अपने परिवार, शहर और समाज का नाम रोशन किया है। सीमित संसाधनों और संघर्ष भरी परिस्थितियों के बीच पले-बढ़े इरफान की यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है। इरफान मेड़ता सिटी निवासी इशाक खान खोखर और माता बिल्किस बानो के पुत्र हैं। उनके पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। आर्थिक चुनौतियों के बावजूद इरफान ने अपने…

Continue reading

कुचामन के ओम प्रकाश खोरवाल को मिलेगा ‘राष्ट्रीय गुजरात गौरव सम्मान 2026’

कुचामन सिटी के समाजसेवी ओम प्रकाश खोरवाल को समाज सेवा और शिक्षा सेवा के क्षेत्र में उनके निरंतर उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय गुजरात गौरव सम्मान 2026 से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें 3 अप्रैल 2026 से गुजरात के वलसाड में शुरू होने वाले तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन यूनिक रिकॉर्ड्स ऑफ इंडिया एवं हार्दिक अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रभाषा के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। इस आयोजन में राष्ट्रीय गुजरात गौरव सम्मान 2026 के तहत देशभर के समाजसेवियों…

Continue reading

दीपपुरा पंचायत में पूर्व उप मुख्य सचेतक महेन्द्र चौधरी का जनसंवाद, पेयजल संकट पर जताई चिंता — होली पर दिया भाईचारे का संदेश

पूर्व विधायक एवं पूर्व राजस्थान सरकार के उपमुख्य सचेतक महेन्द्र चौधरी ने दीपपुरा पंचायत क्षेत्र का व्यापक दौरा कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। दौरे के दौरान किसान नेता परसाराम बुगालिया, सामाजिक कार्यकर्ता गिरधारी महला, मंगनीराम पीपलोदा तथा युवा नेता रामनिवास कुमावत भी उनके साथ मौजूद रहे।दौरे के दौरान महेन्द्र चौधरी ने कुमावतों की ढाणी, टिबावाली कोटी सहित विभिन्न ढाणियों में जाकर ग्रामीणों से मुलाकात की। इसके बाद पौषक कृषि फार्म पर भी ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा हेमाराम पीपलोदा और…

Continue reading

भाजपा ने कड़ी जोड़ी, जनता की कड़ तोड़ी — कुचामन में अमराराम का हुंकार, दिल्ली कूच का आह्वान

कुचामन सिटी की कृषि उपज मंडी आज राजनीतिक ताप से तपती नजर आई, जब Amra Ram की अगुवाई में राज्यव्यापी जत्था दोपहर करीब 2 बजे यहां पहुंचा। प्रदेशभर से आए किसान नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत हुआ और सभा स्थल नारों से गूंज उठा। आमसभा को संबोधित करते हुए अमराराम ने केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा ने “कड़ी से कड़ी जोड़कर आमजन की कड़ तोड़ने का काम किया है।” उन्होंने 24 मार्च को Ramlila Maidan में प्रस्तावित विशाल…

Continue reading

रहमतों के साए में नन्ही इशरा का पहला रोज़ा, घरवालों से मिली दुआएं और मुबारकबाद

कुचामन सिटी निवासी मोहम्मद इदरीस रंगरेज की छह वर्षीय मासूम बेटी इशरा रंगरेज ने मुकद्दस रमज़ान माह के 11वें दिन, रविवार को अपनी ज़िंदगी का पहला रोज़ा रखकर परिवार को खुशी और सुकून से भर दिया। छोटी सी उम्र में इबादत का यह जज़्बा पूरे परिवार के लिए एक यादगार लम्हा बन गया। रमज़ान की बरकतों भरी फिज़ा में इशरा ने सुबह सहरी के वक्त उत्साह के साथ हिस्सा लिया। परिवार के बड़ों ने प्यार से रोज़े की अहमियत समझाई कि यह सिर्फ भूख-प्यास सहने…

Continue reading

नन्ही एलिस फातिमा ने रखा पहला रोज़ा,घर में गूंज उठीं दुआएं और मुबारकबाद

कुचामन सिटी निवासी शकील मोहम्मद और अफसाना बानो की सात वर्षीय पुत्री एलिस फातिमा ने रमज़ान के पाक महीने के 11 वें दिन रविवार को अपनी ज़िंदगी का पहला रोज़ा रखकर परिवार को खुशी और फख्र का खास मौका दिया। कम उम्र में इबादत के प्रति ऐसा जज़्बा देखकर घर का माहौल पूरी तरह रूहानी रंग में रंग गया। एलिस फातिमा ने सुबह जल्दी उठकर सहरी में हिस्सा लिया और पूरे शौक़ के साथ रोज़ा रखने की नीयत की। माता-पिता ने उन्हें रोज़े की अहमियत…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan