परबतसर में दो जगह भीषण आग, लाखों का नुकसान — फायर ब्रिगेड की कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
परबतसर में मंगलवार देर रात दो अलग-अलग जगहों पर लगी भीषण आग ने अफरा-तफरी मचा दी। दोनों घटनाओं में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। प्रशासन, फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों की त्वरित कार्रवाई से बड़ी जनहानि टल गई। पहली आग रात करीब 10 बजे किला कॉलोनी में लगी, जहां एक खाली बाड़े में अचानक आग भड़क उठी। तेज लपटों और धुएं को देखकर आसपास के घरों में दहशत फैल गई। लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने लगभग एक घंटे…
