कुचामन बार संघ चुनाव 2025: त्रिकोणीय मुकाबले में दिनेश सिंह राठौड़ (बरवाली) विजयी

कुचामन बार संघ के चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुए। इस बार अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला, जिसने चुनावी प्रक्रिया को रोचक बना दिया। कुल 174 मतदाताओं में से 145 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर दिनेश सिंह राठौड़ (बरवाली) की निर्णायक जीत अध्यक्ष पद के लिए हुए त्रिकोणीय मुकाबले में एडवोकेट दिनेश सिंह राठौड़ (बरवाली)ने स्पष्ट बढ़त बनाते हुए जीत दर्ज की। उन्हें 77 मत प्राप्त हुए, जबकि एडवोकेट दौलत खान को 43…

Continue reading

कुचामन सिटी में हरियाली का नया अध्याय: मुख्यमंत्री शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत विकसित हुआ विशाल ग्रीन ज़ोन

राजस्थान सरकार द्वारा शहरी श्रमिकों को आर्थिक संबल प्रदान करने और शहरों को स्वच्छ–हरित बनाने हेतु चलाई जा रही मुख्यमंत्री शहरी रोजगार गारंटी योजना कुचामन सिटी में उल्लेखनीय सफलता का उदाहरण बन गई है। नगर परिषद की विशेष निगरानी में चलाए गए पौधारोपण अभियान ने शहर में हरियाली के नए आयाम स्थापित किए हैं। इस अभियान के तहत शहर के न्यू फायर स्टेशन, मेघवाल समाज श्मशान, कुमावत समाज श्मशान, शाकम्मरी माता मंदिर परिसर सहित कई महत्वपूर्ण स्थानों पर नीम, बरगद, पीपल, कंरज, गुलेर, कनेर, शीशम,…

Continue reading

दहेज-मुक्त विवाह की मिसाल: हार्दिक–ममता ने सरलता और संस्कार से रचा सामाजिक परिवर्तन का इतिहास

दड़ीबा बीदासर निवासी एवं वर्तमान में बड़ौदा (गुजरात) प्रवासी शंकरलाल पलोड़ के सुपुत्र हार्दिक पलोड़ ने कुचामन सिटी के नर्मदा गार्डन में जगदीश जलधारी की सुपुत्री ममता जलधारी के साथ सात फेरे लिए। दूसरी शादियों की तरह ये शादी केवल जीवनसाथी के मिलन का अवसर नहीं रही, बल्कि समाज के नाम एक सशक्त और प्रेरणादायी संदेश बनकर सामने आई। हार्दिक पलोड़ ने दाधीच ब्राह्मण समाज में एक उल्लेखनीय उदाहरण पेश करते हुए वधु पक्ष से दहेज के रूप में कुछ भी लेने से साफ इंकार…

Continue reading

वरिष्ठ पत्रकार गोविंद व्यास बने प्रदेश मंत्री अखिल भारतवर्षीय दाहिमा (दधीच) ब्राह्मण महासभा, राजस्थान ने सौंपी अहम जिम्मेदारी

अखिल भारतवर्षीय दाहिमा (दाधीच) ब्राह्मण महासभा, राजस्थान ने डीडवाना के वरिष्ठ पत्रकार गोविंद व्यास को प्रदेश मंत्री पद पर नियुक्त किया है। प्रदेशाध्यक्ष उमेश दाधीच ने सामाजिक सेवा कार्यों, संगठनात्मक सक्रियता और समाज के प्रति निरंतर योगदान को देखते हुए व्यास को यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। नियुक्ति आदेश में संगठन ने विश्वास जताया है कि गोविंद व्यास निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे और समाजहित को सर्वोपरि रखेंगे। प्रदेश मंत्री का दायित्व मिलने के बाद वरिष्ठ पत्रकार गोविंद व्यास…

Continue reading

कुचामन में कांग्रेस प्रदेश महासचिव मुकेश कुमावत का भव्य अभिनंदन, महेंद्र चौधरी बोले— “कुमावत समाज की नई पीढ़ी को मिला मजबूत नेतृत्व ।

प्रदेश कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मनोनीत किए गए मुकेश कुमावत का कुचामन में पूर्व विधायक एवं पूर्व उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। पूर्व विधायक स्व. हरीशचंद्र कुमावत के आवास पर आयोजित इस सम्मान समारोह में सैकड़ों कांग्रेसजन और समाजबंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। महेंद्र चौधरी ने मुकेश कुमावत को माला, साफा पहनाकर अभिनंदन किया। इसके बाद उन्होंने स्व. हरीशचंद्र कुमावत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। महेंद्र चौधरी बोले— मुक़ेश कुमावत समाज की उम्मीदों का…

Continue reading

मगलाना टोल प्लाज़ा विवाद में नया मोड़: दूसरे पक्ष ने भी दी कुचामन थाने में रिपोर्ट

मगलाना टोल प्लाज़ा पर हुए मारपीट के मामले में अब दूसरा पक्ष भी खुलकर सामने आया है। पलाड़ा गांव निवासी सरोज कंवर पत्नी तेज सिंह ने कुचामन सिटी थाने में रिपोर्ट देकर टोल कर्मचारियों पर मारपीट और अभद्र व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए हैं। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, सरोज कंवर अपने पुत्र उत्तम सिंह, उसके दोस्त किशन सिंह के साथ मंगलाना से गाड़ी लेकर पलाड़ा लौट रही थीं। गाड़ी किशन सिंह चला रहा था और जैसे ही वे मगलाना टोल प्लाज़ा पहुंचे, उनके पुत्र उत्तम…

Continue reading

कुचामन में नए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विमल सिंह नेहरा ने संभाला कार्यभार, कानून-व्यवस्था मजबूत रखने को बताया पहली प्राथमिकता

आरपीएस विमल सिंह नेहरा ने बुधवार को कुचामन के नए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया। हाल ही में जारी आरपीएस तबादला सूची में पूर्व एएसपी नेमीचंद का तबादला परबतसर हो गया था, जिसके बाद नेहरा को कुचामन का नया एएसपी नियुक्त किया गया है। नेहरा के लिए यह क्षेत्र बिल्कुल नया नहीं है। वे इससे पहले कुचामन में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और डीडवाना के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रहते हुए भी अपनी…

Continue reading

डीडवाना के बीएलओ अयूब कुरैशी बने मिसाल: तय समय से पहले 100% कार्य पूरा करने पर , प्रशासन व आमजन से मिली सराहना

डीडवाना उपखंड के गाँव बालिया के भाग संख्या 64 के बीएलओ अयूब कुरैशी ने अपना काम जिस समर्पण, निष्ठा और त्वरित गति के साथ पूरा किया है, वह पूरे जिले के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बन गया है। ऐसे समय में, जब राज्यभर में बढ़ते दबाव के कारण बीएलओ मानसिक तनाव और आत्महत्या जैसे कदम तक उठाने को मजबूर हुए हैं, वहीं अयूब कुरैशी ने अपने दायित्व को न केवल गंभीरता से निभाया, बल्कि उसे समय सीमा से काफी पहले शत-प्रतिशत परिणाम के साथ पूरा…

Continue reading

कुचामन सिटी में महिलाओं के सम्मान का सबसे बड़ा उत्सव — ‘SHE FEST ICON AWARD 2025’ RNT Group of Institutions में 19 से 21 दिसंबर तक होगा आयोजित

कुचामन सिटी शहर एक ऐतिहासिक आयोजन का साक्षी बनने जा रहा है, जहाँ महिलाओं की उत्कृष्टता, नेतृत्व और समाज में उनके अनोखे योगदान को सलाम करने के लिए ‘SHE FEST ICON AWARD 2025’ का भव्य आयोजन 19 से 21 दिसंबर तक किया जाएगा। नेटस्कोप एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित यह समारोह उन 50 प्रभावशाली महिलाओं को सम्मानित करेगा, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल कर समाज को प्रेरित किया है। इस वर्ष का यह महोत्सव खास इसलिए भी है क्योंकि इसका आयोजन कुचामन सिटी…

Continue reading

पीह में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति खंडित: रातों-रात हुई तोड़फोड़ से गांव में उबाल, पुलिस ने जांच शुरू की

डीडवाना–कुचामन जिले के परबतसर उपखंड स्थित पीह गांव में बीती रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को खंडित कर दिया। प्रतिमा का सिर अलग कर देने और हाथ क्षतिग्रस्त होने की जानकारी सुबह ग्रामीणों को मिली तो गांव में आक्रोश फैल गया। अम्बेडकर सर्किल पर स्थापित प्रतिमा के आसपास टूटे हुए हिस्से बिखरे पड़े थे। घटना की सूचना पर मकराना वृताधिकारी विक्की नागपाल और पीलवा थाना पुलिस के साथ तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan