प्रदेश कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ का विस्तार, डीडवाना के रामनिवास खोखर बने प्रदेश सचिव

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के शिक्षक प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए डीडवाना तहसील के खोखरों का बास निवासी एवं सेवानिवृत्त व्याख्याता रामनिवास खोखर को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह भदौरिया ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा की स्वीकृति के बाद की। रामनिवास खोखर ने दायित्व मिलने पर कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान की बात है और वे शिक्षक प्रकोष्ठ की नीतियों व संगठन को मजबूत करने के लिए…

Continue reading

तिरंगे की शान में रंगा कुचामन, विश्व कप खेलकर लौटी बेटियों निशा-चिंकी का हुआ भव्य स्वागत

कुचामन आज खेल गर्व और तिरंगे के रंग में रंगा दिखा, जब चॉक बॉल वर्ल्ड कप में भारत का परचम लहराकर लौटीं शहर की बेटियां निशा कुमावत और चिंकी गुर्जर का तिरंगा रैली के साथ भव्य स्वागत किया गया। इंडोनेशिया में आयोजित तृतीय चॉक बॉल विश्व कप में दमदार प्रदर्शन कर लौटीं इन दोनों खिलाड़ियों के सम्मान में कुमावत भवन में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां कुमावत विकास समिति, देवनारायण विकास समिति, शिव मंदिर समस्त कुम्हारान पंचायत ट्रस्ट और स्थानीय खेल प्रेमियों ने मिलकर…

Continue reading

स्वतंत्रता दिवस को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह, तैयारियों का दौर जारी

स्वतंत्रता दिवस को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह, तैयारियों का दौर जारी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने किया निरीक्षण स्वतंत्रता दिवस दो दिन बाद है और कुचामन में देशभक्ति का माहौल चरम पर है। तिरंगे की शान और आज़ादी की महक के बीच राजकीय व निजी स्कूलों के विद्यार्थी उपखंड स्तरीय समारोह को यादगार बनाने की तैयारियों में पूरी शिद्दत से जुटे हैं। हर तरफ रिहर्सल की गूंज, गीतों की धुन और चेहरे पर देशप्रेम का उत्साह साफ झलक रहा है।कुचामन सिटी में स्वतंत्रता दिवस समारोह…

Continue reading

कुचामन की बेटियों का वर्ल्ड कप में दमदार प्रदर्शन,कल तिरंगा रैली से होगा भव्य स्वागत

कुचामन शहर की खेल प्रतिभाओं ने एक बार फिर देश और शहर का नाम रोशन किया है । यंगेस्ट नॉलेज पावर स्कूल की छात्राएं निशा कुमावत और चिंकी गुर्जर इंडोनेशिया में आयोजित तृतीय चौकबॉल विश्व कप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर शानदार प्रदर्शन करने के बाद कल मंगलवार को कुचामन पहुंचेगी । दोनों खिलाड़ी न सिर्फ भारत के लिए मैदान पर जी-जान से लड़ीं, बल्कि कुचामन की खेल प्रतिभा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान भी दिलाई। इनके सम्मान में सर्व समाज ,सामाजिक संस्थाओं…

Continue reading

हिंदू बहनों ने मुस्लिम विधायक को बांधी राखी, मकराना में भाईचारे की अनोखी मिसाल

हिंदू बहनों ने मुस्लिम विधायक को बांधी राखी, मकराना में भाईचारे की अनोखी मिसाल रक्षाबंधन पर हजारों बहनों ने विधायक जाकिर हुसैन गैसावत को बांधा रक्षा सूत्र, सांप्रदायिक ताकतों को मिला करारा जवाब डीडवाना-कुचामन जिले के मकराना विधानसभा क्षेत्र में इस बार रक्षाबंधन का पर्व केवल एक पारंपरिक त्योहार नहीं रहा, बल्कि एक ऐतिहासिक सामाजिक संदेश बनकर सामने आया। विधायक निवास स्थान पर रविवार सुबह से ही बहनों का तांता लगा रहा। हर गांव और ढाणी से आई हजारों हिंदू बहनें हाथों में नारियल और…

Continue reading

रिश्तों की डोर ने बांधी खुशियां — महावीर इंटरनेशनल संस्था ने अपनाघर में 72 प्रभुजी संग मनाया रक्षाबंधन

“सबकी सेवा, सबको प्यार, जीओ और जीने दो” — इसी भावना के साथ कुचामन सिटी में।सामाजिक संस्था महावीर इंटरनेशनल वीरा धरा एवं वीर सदस्यों ने रक्षाबंधन का पावन पर्व अपनाघर आश्रम में बसे 72 प्रभुजी के साथ हर्षोल्लास से मनाया। दोस्ती और सेवा की मिसाल पेश करते हुए बीमार, लाचार, असहाय और बेसहारा लोगों को तिलक लगाकर, राखी बांधकर और मुँह मीठा करवा कर यह दिन उनके लिए यादगार बना दिया गया। प्रभुजी को फ्रूट खिलाकर और उनके खुशहाल जीवन की कामना करते हुए इस…

Continue reading

कुचामन में बढ़ते अपराधों ने पुलिस को दी खुली चुनौती, विनायक कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में दुकान के टूटे ताले, चोरों ने एसपी को दिया सीधा चैलेंज

डीडवाना-कुचामन जिले के कुचामन सिटी की शांत मानी जाने वाली फिजा अब चोरों के हौंसलों से कांप रही है। पहले ज्वैलरी शॉप और अब किराणा स्टोर — लगातार हो रही चोरियों ने न सिर्फ शहरवासियों की नींद उड़ा दी है बल्कि पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। चोर अब इतना बेखौफ हो चुके हैं कि उन्होंने पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर को भी खुलेआम चुनौती दे दी है। बुधवार शाम एसपी ऋचा तोमर ने कुचामन में शांति समिति और सीएलजी सदस्यों…

Continue reading

डीडवाना के राजकीय बांगड़ अस्पताल में विश्व स्तनपान सप्ताह पर जागरूकता कार्यक्रम, माताओं को दी गई महत्त्वपूर्ण जानकारी

राजकीय बांगड़ जिला चिकित्सालय, डीडवाना के एसएनसीयू/एलएमयू वार्ड में सोमवार को विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य संरक्षण में स्तनपान के महत्व को उजागर करना और माताओं को इससे जुड़ी जानकारी देना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से की गई। इसके बाद वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सी. पी. नागौरा ने उपस्थित प्रसूताओं, महिलाओं और चिकित्साकर्मियों को संबोधित करते हुए स्तनपान से होने वाले…

Continue reading

राजस्थान में SIR प्रक्रिया को लेकर डॉ. सतीश पूनिया का आह्वान – “मतदाता सूची पुनरीक्षण,लोकतंत्र के प्रति ज़िम्मेदारी”

राजस्थान में SIR प्रक्रिया को लेकर डॉ. सतीश पूनिया का आह्वान – “मतदाता सूची पुनरीक्षण लोकतंत्र के प्रति ज़िम्मेदारी”कुचामन में बोले – हर नागरिक निभाए सक्रिय भागीदारी, एक पेड़ मां के नाम लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश कुचामन सिटी। हरियाणा भाजपा प्रभारी और राजस्थान के पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने सोमवार को कुचामन प्रवास के दौरान कहा कि राजस्थान में शुरू होने वाली चुनाव आयोग की SIR (Special Intensive Revision) विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया, लोकतंत्र की नींव को मज़बूती देने का कार्य…

Continue reading

“म्हारी बेटियां बेटों से कम है के? नागौर की बेटियों ने फुटबॉल फाइनल जीतकर रच दिया इतिहास!”

राज्य स्तरीय अंडर-14 फुटबॉल चैंपियनशिप में बीकानेर को 4-2 से हराया, बेटियों ने दिलाया नागौर को गौरव “म्हारी बेटियां बेटों से कम है के?” — इस सवाल का जवाब नागौर की बालिका फुटबॉल टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन से पूरे राजस्थान को दे दिया है। राज्य स्तरीय अंडर-14 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में नागौर की टीम ने बीकानेर को 4-2 से हराकर न केवल खिताब अपने नाम किया, बल्कि यह साबित कर दिया कि बेटियां जब ठान लें तो मैदान हो या मुकाम, हर…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan