खुदा अपने वलियों से होता है राज़ी ,मिलेगी ये दर से हमें सरफ़राज़ी……मारोठ में हाजी बाबा का सालाना उर्स अकीदत और सूफियाना रंग में संपन्न,

मारोठ में सूफी संत हाजी बाबा का सालाना उर्स पूरे अकीदत, एहतराम और रूहानी माहौल के बीच संपन्न हो गया। उर्स के मौके पर मुस्लिम समाज की ओर से चादर चढ़ाई गई, जबकि असर और मगरिब की नमाज के दरमियान विशेष चादरपोशी की रस्म अदा की गई। इस दौरान दरगाह परिसर सूफियाना कलामों और दुआओं की सदाओं से गूंज उठा, जिससे पूरा माहौल इबादत और भाईचारे की भावना से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत कव्वाली से हुई, जहां कव्वालों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से…

Continue reading

कलश यात्रा के साथ सिडियास में भागवत कथा का शुभारंभ, भक्तिमय हुआ गांव का माहौल

परबतसर उपखंड के सिडियास गांव स्थित बालाजी मंदिर परिसर में मंगलवार को धार्मिक आस्था और श्रद्धा के वातावरण के बीच श्रीमद्भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ हुआ। कथा की शुरुआत से पूर्व गांव में भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं व पुरुष शामिल हुए। कलश यात्रा गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए पूरे गांव में भक्तिमय माहौल बनाती हुई पुनः कथा स्थल पर पहुंची। कलश यात्रा संपन्न होने के बाद कथा वाचन आरंभ हुआ। कथा के प्रथम दिवस महाराज श्री…

Continue reading

नावां में सोलर प्रोजेक्ट को लेकर बवाल तेज: महिलाओं की पुलिस से झड़प, दो चोटिल—स्थानीय निवासी बोले, “नियमों को रौंदकर काम क्यों?”

नावां शहर में खसरा नंबर 1174 पर शुरू किए गए 425 करोड़ रुपये के सोलर प्लांट को लेकर जारी विरोध आज गुरुवार को और उग्र हो गया। बीहड़ बचाओ आंदोलन के बैनर तले बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी और महिलाएँ रास्तों पर उतर आए और सोलर कंपनी के वाहनों को घेर लिया। इसी दौरान महिलाओं और पुलिसकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की और बहसबाजी हो गई, जिसमें दो महिलाएँ चोटिल भी हो गईं। मौके पर तनाव काफी देर तक बना रहा। नियम विरुद्ध काम नहीं होने देंगे”—लोगों…

Continue reading

परबतसर में युवक चढ़ा पानी की टंकी पर, नशा कारोबार बंद करवाने की मांग पर दो घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा

परबतसर उपखंड कार्यालय परिसर में बुधवार दोपहर अचानक अफरातफरी मच गई, जब एक नशे का आदी युवक शहर में नशे के कारोबार और जुआ-सट्टा बंद करवाने की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गया। दोपहर करीब 2 बजे युवक रस्सी लेकर टंकी पर चढ़ा और ऊपर से सुसाइड की धमकी देते हुए पुलिस के आला अधिकारियों को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़ गया। युवक के टंकी पर चढ़ते ही तहसील परिसर में लोगों की भारी भीड़ इकट्ठी हो गई। स्थिति गंभीर…

Continue reading

हरियाणा नंबर की लग्जरी कारों की फोटो वायरल, नावां में मकान पर कब्जे की कोशिश की खबर से मचा हड़कंप, CO मुकेश चौधरी बोले – पुलिस कानून और व्यवस्था कायम रखने के लिए कृत संकल्पित

हरियाणा नंबर की लग्जरी कारों की फोटो वायरल, नावां में मकान पर कब्जे की कोशिश की खबर से मचा हड़कंप, CO मुकेश चौधरी बोले – पुलिस कानून और व्यवस्था कायम रखने के लिए कृत संकल्पित नमक उद्यमी ने सुरक्षा मांगी, पुलिस हरकत में नावांशहर। शुक्रवार दोपहर नावां में उस समय माहौल गर्मा गया, जब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हरियाणा नंबर की दो लग्जरी कारों की तस्वीरें तेजी से वायरल हुईं। मैसेज फैलने लगा कि बाहरी राज्य के कुछ लोग एक निजी घर पर कब्जा जमाने…

Continue reading

“भाजपा का टिकट उसे ही, जो जमीन पर करेगा काम” — जिलाध्यक्ष सुनीता रांदड़ ने दीपावली स्नेह मिलन में दिया साफ संदेश

भले ही प्रदेश में निकाय और पंचायत चुनाव में अभी वक्त हो, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने इसकी तैयारियां जमीनी स्तर पर शुरू कर दी हैं। डीडवाना-कुचामन जिले में भाजपा जिलाध्यक्ष सुनीता रांदड़ की ओर से आयोजित दीपावली स्नेह मिलन समारोह में यह तैयारी धरातल पर नजर आई। परबतसर रूपनगढ़ मार्ग स्थित भाजपा जिला कार्यालय में नागौर देहात (डीडवाना – कुचामन) जिलाध्यक्ष सुनीता रांदड़ ने कार्यकर्ताओं और टिकटार्थियों को स्पष्ट संदेश दिया कि पार्टी अब केवल उन्हीं को मौका देगी जो वास्तव में धरातल पर…

Continue reading

परबतसर में मिठाई की दुकानों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई! त्योहारी सीजन से पहले मिलावट खोरों में मचा हड़कंप, दुकानों के शटर हुए डाउन!

त्योहारी सीजन पर मिठास में जहर घोलने वालों पर अब शिकंजा कसना शुरू हो गया है। जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत के निर्देशन में रसद विभाग, नाप-तौल विभाग, खाद्य सुरक्षा विभाग और उपखंड अधिकारी कुसुमलता चौहान की संयुक्त टीम ने मंगलवार को परबतसर बाजार में जबरदस्त कार्रवाई की। टीम ने बस स्टैंड क्षेत्र में स्थित जनता स्वीट्स, कान्हा स्वीट्स, सैनी मिष्ठान भंडार और आधार मार्ट पर औचक निरीक्षण किया। इस अचानक दबिश से बाजार में हड़कंप मच गया और कई दुकानदारों ने तो आनन-फानन में…

Continue reading

परबतसर में GST 2.0 बचत उत्सव आयोजित

परबतसर शहर मंडल में भारतीय जनता पार्टी की ओर से GST 2.0 बचत उत्सव और सम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसमें शहर के व्यापारी वर्ग और भाजपा पदाधिकारी बड़ी तादाद में शामिल हुए। माहेश्वरी भवन में आयोजित सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा नागौर देहात जिलाध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी ने की। सम्मेलन और संवाद कार्यक्रम सम्मेलन में वित्त मंत्रालय और राजस्थान सरकार के वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा लागू किए गए जीएसटी सुधारों के लाभ और उनके सकारात्मक प्रभावों पर विस्तृत चर्चा हुई।इसके बाद मुख्य बाजार में “जीएसटी बचत उत्सव”…

Continue reading

कानपुर की घटना के विरोध में नावां में उठी आवाज़, ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टरों के साथ हुआ शांतिपूर्ण प्रदर्शन

नावां : उत्तरप्रदेश के कानपुर में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान लगाए गए ‘आई लव मोहम्मद’ बैनर-पोस्टरों को लेकर उपजे विवाद और उसके बाद हुए उपद्रव ने देशभर में आक्रोश फैला दिया है। कानपुर में जहां असामाजिक तत्वों ने उपद्रव किया, वहीं पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई उपद्रवियों पर करने के बजाय मुस्लिम समाज के युवाओं पर एफआईआर दर्ज कर दी। इस एकतरफा कार्रवाई के खिलाफ उत्तरप्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार शाम को नावां…

Continue reading

नावां : बजरंग दल स्थापना दिवस पर हनुमान चालीसा पाठ का होगा विशेष आयोजन ,सांगलिया पीठाधीश्वर संत ओम दास जी महाराज भी रहेंगे उपस्थित

नावां शहर में आगामी 8 अक्टूबर को बजरंग दल स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसी कड़ी में रविवार को सांगलिया पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 संत ओम दास जी महाराज को आयोजन समिति की ओर से विशेष आमंत्रण प्रदान किया गया। आयोजन से जुड़े प्रतिनिधि स्वयं सांगलिया पीठ पहुंचे और पीठाधीश्वर से विनम्र निवेदन कर कार्यक्रम में सादर उपस्थित रहने का आग्रह किया। आमंत्रण स्वीकार करते हुए संत ओम दास जी महाराज ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan