स्वच्छता सर्वेक्षण-2024 में डीडवाना नगर परिषद् की ऐतिहासिक उपलब्धि – जिले में प्रथम, संभाग में तीसरा और राज्य में 28वां स्थान

भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के तहत आयोजित स्वच्छता सर्वेक्षण-2024 के परिणामों में डीडवाना नगर परिषद् ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश व जिले में सम्मानजनक स्थान प्राप्त किया है। नगर परिषद डीडवाना ने नागौर व डीडवाना-कुचामन जिले में प्रथम स्थान, अजमेर संभाग की 38 नगरीय निकायों में तीसरा स्थान, तथा पूरे राजस्थान की 242 निकायों में 28वां स्थान प्राप्त कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यह सफलता नगर परिषद के प्रशासक एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर महेन्द्र…

Continue reading

बदबूदार पानी से त्रस्त शेरानी आबाद: पीएचईडी की लापरवाही से ग्रामीणों की सेहत से खिलवाड़ !

शेरानी आबाद कस्बे में पीएचईडी विभाग की घोर लापरवाही के चलते ग्रामीणों को लगातार गंदा, बदबूदार और बीमारियां फैलाने वाला पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है। हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि मदीना मोहल्ला समेत कई इलाकों में पिछले 20 दिनों से सप्लाई होने वाला पानी न सिर्फ पीने लायक नहीं है, बल्कि उसे छूने तक से बदबू आने लगती है। सड़ांध मारता पानी और बेपरवाह विभाग ग्रामीणों का कहना है कि गांव की मुख्य पेयजल पाइपलाइन में 70 से 80 जगहों…

Continue reading

पेंशनर्स समाज डीडवाना-कुचामन के जिलाध्यक्ष का चुनाव 19 जुलाई को, पुरानी पंचायत समिति सभागार में होगा मतदान

राजस्थान सरकार से सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों के संगठन पेंशनर्स समाज डीडवाना-कुचामन के जिलाध्यक्ष पद के लिए आगामी 19 जुलाई 2025 (शनिवार) को चुनाव आयोजित किए जाएंगे। यह चुनाव डीडवाना स्थित पुरानी पंचायत समिति सभागार में सुबह 11 बजे से शुरू होंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला महामंत्री किशनाराम जांगिड़ और प्रवक्ता मनवर उसमानी ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी की निगरानी में पारदर्शी रूप से सम्पन्न की जाएगी। पेंशनर्स समाज की राज्य इकाई से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार, वही सदस्य मतदान में भाग…

Continue reading

डीडवाना : पेंशनर्स समाज में नई लीडरशिप की तैयारी: 19 जुलाई को होगा जिलाध्यक्ष का चुनाव,

सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों की सामाजिक संस्था पेंशनर्स समाज जिला डीडवाना-कुचामन में चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिलाध्यक्ष श्याम कुमार जोशी के असामयिक निधन के बाद रिक्त हुए पद के लिए आगामी 19 जुलाई 2025 (शनिवार) को डीडवाना की पुरानी पंचायत समिति भवन में चुनाव आयोजित किया जाएगा। चुनाव सुबह 11 बजे से चुनाव अधिकारी की निगरानी में संपन्न होगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला महामंत्री किशनाराम जांगिड़ और प्रवक्ता मनवर उस्मानी ने बताया कि इस चुनाव में जिले की सभी तहसीलों…

Continue reading

RLP का प्रदेश में बढ़ता कारवां,डीडवाना के युवाओं ने RLP ज्वाइन कर जताया पार्टी में यक़ीन

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) में युवाओं का विश्वास दिन-ब-दिन गहराता जा रहा है। खासतौर पर डीडवाना क्षेत्र के युवा नेताओं में पार्टी के प्रति जोश और उत्साह देखते ही बनता है। इसी क्रम में डीडवाना के कई युवाओं ने राजधानी जयपुर स्थित आरएलपी कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर आरएलपी सुप्रीमो एवं नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने खुद सभी युवाओं को पार्टी का प्रतीक दुपट्टा पहनाकर उनका स्वागत किया और संगठन के सिद्धांतों के प्रति आस्था जताने पर उन्हें शुभकामनाएं दीं।…

Continue reading

डीडवाना: एलआईसी कर्मचारियों की एक दिवसीय हड़ताल, कामकाज ठप, केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध और लंबित मांगों को लेकर मंगलवार को भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के कर्मचारियों ने एक दिवसीय हड़ताल की। यह हड़ताल राष्ट्रीय यूनियनों के संयुक्त मंच के आह्वान पर तथा ऑल इंडिया इंश्योरेंस इंप्लाइज एसोसिएशन के बैनर तले की गई। कार्यालय बंद, आमजन हुए परेशान हड़ताल के चलते डीडवाना स्थित एलआईसी कार्यालय के सभी काउंटर बंद रहे, जिससे बीमा संबंधी कार्य पूरी तरह ठप हो गया। कामकाज रुकने के कारण यहां आने वाले ग्राहकों को निराश होकर बिना कार्य…

Continue reading

राज्य स्तरीय अंडर-17 बालिका फुटबॉल चैंपियनशिप में नागौर का शानदार प्रदर्शन, आफरीन के शानदार खेल से सेमीफाइनल में पहुंची टीम

राज्य स्तरीय अंडर-17 बालिका वर्ग फुटबॉल चैंपियनशिप 2 से 4 जुलाई तक झुंझुनू में आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में नागौर टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। नागौर ने अपने पहले मुकाबले में सीकर को 4-1 से हराया। टीम की सेंटर फॉरवर्ड खिलाड़ी आफरीन ने चार गोल दागकर टीम को विजय दिलाई। नागौर जिला सचिव फरहत अली ने बताया कि टीम कोच शादाब उस्मानी और मुजाहिद सिद्दीकी के निर्देशन में नागौर गर्ल्स टीम ने अनुशासित…

Continue reading

कायमखानी हॉस्टल डीडवाना में कौमी एकता बनी उम्मीद की नई मिसाल, निर्विरोध चुनी गई नई कार्यकारिणी

कायमखानी हॉस्टल डीडवाना में बीते तेरह वर्षों से चली आ रही असमंजस की स्थिति का आज सौहार्दपूर्ण अंत हुआ। कौमी एकता, समझदारी और सहयोग की भावना के साथ प्रबंध कार्यकारिणी के सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया कार्यवाहक अध्यक्ष मुराद खान कमांडेंट की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें चुनाव अधिकारी के रूप में भंवरु खान मैनेजर को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पवित्र कुरान की तिलावत से हुई, जिससे आयोजन को एक आध्यात्मिक आरंभ मिला। हॉस्टल के सचिव…

Continue reading

स्थापना दिवस पर सेवा का संकल्प: डीडवाना में वैश्य महासम्मेलन आयोजित करेगा रक्तदान शिविर

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के 12वें स्थापना दिवस के अवसर पर डीडवाना-कुचामन जिला इकाई द्वारा डीडवाना में रविवार, 6 जुलाई 2025 को एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक डीडवाना स्थित राजकीय बांगड़ ब्लड बैंक में आयोजित होगा। इस पुनीत कार्य की जानकारी देते हुए जिला महामंत्री डॉ. सी.ए. मुकेश रुवटिया ने बताया कि समाज सेवा को प्राथमिकता देते हुए हर वर्ष की भांति इस बार भी स्थापना दिवस को जनकल्याण के रूप में मनाने…

Continue reading

डीडवाना में पेंशनर्स समाज की त्रैमासिक बैठक आयोजित, 19 जुलाई को होंगे नए जिलाध्यक्ष के चुनाव

राजस्थान सरकारी सेवानीवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों की जिला स्तरीय पेंशनर्स समाज की तिमाही बैठक शनिवार को डीडवाना की पुरानी पंचायत समिति सभागार में आयोजित की गई। बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष मुंशी खान मोयल और संरक्षक भंवरलाल वर्मा के सान्निध्य में संपन्न हुआ। बैठक की जानकारी देते हुए समाज के जिला प्रवक्ता मनवर अली उसमानी ने बताया कि बैठक की शुरुआत जिला महामंत्री किशनाराम जांगिड़ द्वारा की गई, जिन्होंने पिछली बैठक की कार्यवाही का विवरण प्रस्तुत किया। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष मुंशी खान मोयल ने अपने संबोधन में 30 जून…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan