कुचामन से डीडवाना तक गूंजा देशभक्ति का ज्वार, धार्मिक स्थलों और संस्थानों में भी मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

देशभर में आज 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के जोश के साथ मनाया गया। तिरंगे के रंग में सजे हर कोने में आजादी के 78 साल पूरे होने की खुशी देखते ही बन रही थी। इसी क्रम में डीडवाना – कुचामन जिले में कुचामन सिटी और डीडवाना के प्रमुख धार्मिक स्थलों और संस्थानों में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित हुए, जिनमें देशभक्ति और वतनपरस्ती के संदेश गूंजते रहे। कुचामन सिटी स्थित जमीअतुल मदीना फैज़ान-ए-रज़ा इदारे में “यौम-ए-आजादी मनाया गया। समाजसेवी सैयद नईंमुद्दीन (बाबू काजी) ने…

Continue reading

डीडवाना : लादड़िया ने किया खिताब पर कब्जा, रामसाबास को फाइनल में 4 विकेट से हराया

लादडिया ने किया खिताब पर कब्जा, रामसाबास को फाइनल में 4 विकेट से हराया रोमांचक समापन के साथ समाप्त हुई प्रथम रात्रिकालीन बॉक्स क्रिकेट प्रतियोगिता डीडवाना उपखंड के गांव रामसाबास के ईदगाह स्टेडियम में राइजिंग स्टार की ओर से आयोजित प्रथम रात्रिकालीन क्रिकेट बॉक्स प्रतियोगिता का समापन गुरुवार मध्यरात्रि को हुआ। फाइनल मुकाबले में लादड़िया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रामसाबास विकास समिति को 4 विकेट से मात दी और ट्रॉफी अपने नाम कर ली। रामसाबास की पारी ध्वस्त, मात्र 19 रन पर ढेर टॉस…

Continue reading

खेल जगत ने नितेश त्रिपाठी को दी,अश्रुपूरित श्रद्धांजलि

डीडवाना के राजकीय बांगड़ महाविद्यालय के खेल मैदान में नागौर जिला बास्केटबॉल संघ और श्रीकान्त क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में खेलजगत ने नितेश त्रिपाठी को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। सभा में वक्ताओं ने नितेश के योगदान और व्यक्तित्व को याद किया । राजस्थान बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष एडवोकेट अजीत राठौड़ ने कहा कि इंसान दुनिया में आता है, दोस्त बनाता है, रिश्ते बनाता है और नितेश की तरह रोता हुआ छोड़कर चला जाता है। नितेश का अचानक जाना हम…

Continue reading

प्रदेश कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ का विस्तार, डीडवाना के रामनिवास खोखर बने प्रदेश सचिव

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के शिक्षक प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए डीडवाना तहसील के खोखरों का बास निवासी एवं सेवानिवृत्त व्याख्याता रामनिवास खोखर को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह भदौरिया ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा की स्वीकृति के बाद की। रामनिवास खोखर ने दायित्व मिलने पर कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान की बात है और वे शिक्षक प्रकोष्ठ की नीतियों व संगठन को मजबूत करने के लिए…

Continue reading

डीडवाना में स्मार्ट मीटर पर बवाल — किसानों का ‘पावर’ प्रदर्शन, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की

डीडवाना में बिजली के स्मार्ट मीटर लगाने के खिलाफ किसानों का गुस्सा सोमवार को सड़कों पर फूट पड़ा। अखिल भारतीय किसान सभा और जनवादी नौजवान सभा के बैनर तले सैकड़ों किसान मिर्धा पार्क में इकट्ठा हुए और सरकार व विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रैली की शक्ल में अधीक्षण अभियंता (एसई) कार्यालय की ओर रवाना हुए। जैसे ही रैली एसई कार्यालय पहुंची, किसानों ने चारों तरफ से घेराव कर दिया। भीड़ के जोश में कुछ लोग दफ्तर के अंदर घुसने की कोशिश करने…

Continue reading

डीडवाना लायंस क्लब चुनाव सम्पन्न: मुकेश रूवटिया फिर बने अध्यक्ष, सेवा और सदस्यता विस्तार पर रहा फोकस

डीडवाना लायंस क्लब के वर्ष 2025-26 के चुनाव और पदस्थापना समारोह का आयोजन गुरुवार को शहर के होटल क्लार्क में गरिमामयी माहौल में सम्पन्न हुआ। इस समारोह में क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों को पद व सेवा कार्यों की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान लायन प्रथम उप प्रान्तपाल निशान्त जैन भीलवाड़ा ने पदस्थापना अधिकारी की भूमिका निभाई। मुकेश रूवटिया को फिर सौंपी गई कमानकार्यक्रम में निवर्तमान अध्यक्ष लायन सीए (डॉ.) मुकेश रुवटिया को पुनः अध्यक्ष चुना गया। उन्होंने अपने अध्यक्षीय संबोधन…

Continue reading

डीडवाना के राजकीय बांगड़ अस्पताल में विश्व स्तनपान सप्ताह पर जागरूकता कार्यक्रम, माताओं को दी गई महत्त्वपूर्ण जानकारी

राजकीय बांगड़ जिला चिकित्सालय, डीडवाना के एसएनसीयू/एलएमयू वार्ड में सोमवार को विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य संरक्षण में स्तनपान के महत्व को उजागर करना और माताओं को इससे जुड़ी जानकारी देना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से की गई। इसके बाद वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सी. पी. नागौरा ने उपस्थित प्रसूताओं, महिलाओं और चिकित्साकर्मियों को संबोधित करते हुए स्तनपान से होने वाले…

Continue reading

मुकद्दस उमराह सफर से लौटे नायब शहर काजी मोहम्मद सादिक उस्मानी, शहरवासियों ने दी मुबारकबाद

इस्लाम धर्म की पवित्र उमराह यात्रा को अदा कर वतन लौटे नायब शहर काजी मोहम्मद सादिक उस्मानी और उनकी वालिदा मुजम्मिल बानो का रविवार को शहर में गर्मजोशी से इस्तकबाल किया गया। डीडवाना रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही मोहब्बत और अकीदत से लबरेज सैकड़ों लोग उनके स्वागत को उमड़ पड़े। इसके बाद एक जुलूस के रूप में उनका काफिला मोहल्ला काजियान पहुंचा, जहां समाजजन और उलेमा-ए-कराम ने उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर शहरकाजी रेहान उस्मानी, जामा मस्जिद के इमाम मौलाना अब्दुर्रशीद, सैयदान मस्जिद…

Continue reading

“म्हारी बेटियां बेटों से कम है के? नागौर की बेटियों ने फुटबॉल फाइनल जीतकर रच दिया इतिहास!”

राज्य स्तरीय अंडर-14 फुटबॉल चैंपियनशिप में बीकानेर को 4-2 से हराया, बेटियों ने दिलाया नागौर को गौरव “म्हारी बेटियां बेटों से कम है के?” — इस सवाल का जवाब नागौर की बालिका फुटबॉल टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन से पूरे राजस्थान को दे दिया है। राज्य स्तरीय अंडर-14 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में नागौर की टीम ने बीकानेर को 4-2 से हराकर न केवल खिताब अपने नाम किया, बल्कि यह साबित कर दिया कि बेटियां जब ठान लें तो मैदान हो या मुकाम, हर…

Continue reading

बेटियों ने जारी रखा जीत का सिलसिला : राज्य स्तरीय अंडर-14 फुटबॉल चैंपियनशिप में जयपुर को 5-0 से हराकर फाइनल में पहुंची नागौर की टीम

जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में आयोजित हो रही राज्य स्तरीय अंडर-14 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में नागौर की टीम ने शनिवार को सेमीफाइनल मुकाबले में मेज़बान जयपुर को करारी शिकस्त दी। नागौर ने मुकाबले में जयपुर पर 5-0 से जीत दर्ज कर एकतरफा अंदाज़ में फाइनल में प्रवेश किया। इस बड़ी जीत के साथ नागौर की टीम अब खिताबी मुकाबले में बीकानेर से भिड़ेगी। संगठित मेहनत और कोचिंग का नतीजा टीम कोच शादाब उस्मानी, टीम प्रभारी सरिता और मैनेजर राजेश गढ़वाल हीरावती के नेतृत्व में…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan