अलखपुरा और झाड़ोद को मिली विकास की सौगात। विधायक यूनुस खान ने किए उद्घाटन-शिलान्यास

अलखपुरा और झाड़ोद को मिली विकास की सौगात विधायक यूनुस खान ने किए उद्घाटन-शिलान्यास, रामदेव जयंती व तेजा दशमी मेले में हुए शामिल डीडवाना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अलखपुरा और झाड़ोद मंगलवार को विकास की सौगातों से सराबोर हो गए। यहां विधायक यूनुस खान ने लाखों रुपये की लागत से तैयार विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया । आयोजन के दौरान विधायक खान ने ग्रामीणों से संवाद किया और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं…

Continue reading

रन फॉर डीडवाना : हजारों बच्चों ने मेजर ध्यानचन्द को दी श्रद्धांजलि, खेल नगरी गूंज उठी हॉकी के जादूगर के जयकारों से

हॉकी के जादूगर और खेल जगत के अमर नायक मेजर ध्यानचन्द की जयंती पर डीडवाना खेल नगरी का नजारा बेहद अनोखा रहा। राष्ट्रीय खेल दिवस पर हजारों बच्चों और युवाओं ने रन फॉर डीडवाना में भाग लेकर खेल के इस महापुरुष को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर नगर के सात दशक पुराने नागौर जिला बास्केटबॉल संघ और श्री कान्त क्लब के संयुक्त तत्वावधान में दौड़ और सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। चार किलोमीटर दौड़े बच्चे, बरसी फूलों की वर्षा सुबह नगर के सुभाष…

Continue reading

निखिल भारतीय निरंजनी साधु सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी खेमदास जी महाराज हुए ब्रह्मलीन

आध्यात्मिक जगत और संत समाज के लिए रविवार 31 अगस्त का दिन बेहद दुखद रहा। निखिल भारतीय निरंजनी साधु सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी खेमदास जी महाराज रविवार रात ब्रह्मलीन हो गए । ये खबर आते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई । लंबी बीमारी के बाद ली अंतिम सांस डीडवाना तहसील के कोलिया गांव स्थित दयाल आश्रम में स्वामी खेमदास जी पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। जोधपुर के विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था…

Continue reading

सीमा कुंकणा लगातार दूसरी बार बनीं स्टूडेंट काउंसिल अध्यक्ष

सीमा कुंकणा लगातार दूसरी बार बनीं स्टूडेंट काउंसिल अध्यक्ष महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में जोश और उत्साह से संपन्न हुआ बाल संसद चुनाव डीडवाना कस्बे के पीएम श्री महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में शनिवार को बाल संसद स्टूडेंट काउंसिल चुनाव का आयोजन बड़े ही उत्साह और लोकतांत्रिक माहौल में हुआ। चुनाव प्रभारी सुरेंद्र सिंह चौधरी की देखरेख में विद्यार्थियों ने नामांकन से लेकर मतदान और मतगणना तक की पूरी प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अनुभव किया। नामांकन और प्रचार का रोमांच अध्यक्ष पद के लिए…

Continue reading

डीडवाना में सिद्दीकी परिवार की अनोखी पहल : 300 विधिक किताबें सवाई लॉ कॉलेज को समर्पित

सिद्दीकी परिवार की अनोखी पहल : 300 विधिक किताबें सवाई लॉ कॉलेज को समर्पित वकालत का रोशन इतिहास और सिद्दीकी परिवार की पहचान वकालत की दुनिया में डीडवाना का सिद्दीकी परिवार एक जाना-पहचाना नाम है। इस परिवार के पूर्वज स्वर्गीय एडवोकेट अब्दुल गनी सिद्दीकी और स्वर्गीय हाफिजुल्लाह सिद्दीकी के साथ एडवोकेट स्वर्गीय अब्दुल वहीद सिद्दीकी भी अपने दौर के जाने-माने वकील रहे हैं। यही नहीं, परिवार के मंसूर अहमद सिद्दीकी पूर्व में राजस्थान हाईकोर्ट में एडिशनल एडवोकेट जनरल (AAG) रह चुके हैं और आज भी…

Continue reading

छत्तीसगढ़ को हराकर राजस्थान सेमीफाइनल में, नागौर की बेटियों का शानदार प्रदर्शन

अखिल भारतीय सब जूनियर फुटबॉल प्रतियोगिता में राजस्थान की बेटियों ने एक और बड़ा मुकाम हासिल किया है। रोमांचक मुकाबले में राजस्थान ने छत्तीसगढ़ को 3–1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। इस जीत ने साबित कर दिया कि राजस्थान महिला फुटबॉल अब राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान बना रही है और इसमें नागौर की बेटियों का योगदान अहम रहा है। दिलीप सिंह शेखावत की मेहनत से नई ऊँचाइयाँ राजस्थान फुटबॉल संघ के सचिव दिलीप सिंह शेखावत की अगुवाई में टीम लगातार नए कीर्तिमान…

Continue reading

डीडवाना के विकास का रोडमैप लेकर मुख्यमंत्री से मिले भाजपा नेता जोधा, पेयजल से लेकर अस्पताल तक रखी मांग

डीडवाना के विकास का रोडमैप लेकर मुख्यमंत्री से मिले भाजपा नेता जोधा, पेयजल से लेकर अस्पताल तक रखी मांग संवाद कार्यक्रम में उठाए विकास के मुद्दे जयपुर में मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित सांसद-सांसद प्रत्याशी और विधायक-विधायक प्रत्याशी संवाद कार्यक्रम में डीडवाना विधानसभा प्रत्याशी जितेंद्र सिंह जोधा ने शिरकत की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों से ‘विकसित राजस्थान’ के संकल्प, जनता की आकांक्षाओं और केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर सार्थक चर्चा की। पेयजल और बिजली योजना…

Continue reading

लुधियाना में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी में जुटी राजस्थान जूनियर बास्केटबॉल टीम, डीडवाना में चल रहा प्रशिक्षण शिविर

राजस्थान बास्केटबॉल संघ के तत्वावधान में डीडवाना शहर के राजकीय बांगड़ महाविद्यालय खेल प्रांगण और पिलती स्कूल मैदान पर राजस्थान की जूनियर बास्केटबॉल टीमों का प्रशिक्षण शिविर जोर-शोर से जारी है। यही टीमें आगामी 2 से 9 सितम्बर तक पंजाब के लुधियाना में होने वाली 75वीं राष्ट्रीय जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता (बालक/बालिका वर्ग) में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। नागौर जिला बास्केटबॉल संघ के प्रवक्ता अबरार अली बेरी ने बताया कि खिलाड़ियों को विशेष प्रशिक्षण देने के लिए राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक राजेश नेनावटी (भीलवाड़ा) और हरजिंद्र…

Continue reading

क्षमा का भाव अपनाओ, जीवन सुखद और सुंदर बन जाएगा – साध्वी श्री गुप्ती प्रभा

क्षमा का भाव अपनाओ, जीवन सुखद और सुंदर बन जाएगा – साध्वी श्री गुप्ती प्रभा जैन समाज ने श्रद्धा और उल्लास से मनाया भगवती संवत्सरी महापर्व जैन समाज ने परम पावन भगवती संवत्सरी महापर्व का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ स्थानीय जैन भवन में किया। इस अवसर पर साध्वी श्री गुप्ती प्रभा जी सहित अन्य साध्वी वृंद ने प्रवचन, वाचन और भक्ति गीतिकाओं के माध्यम से समाजजनों को धर्ममय जीवन जीने की प्रेरणा दी। “क्षमा से सजता है जीवन” – साध्वी श्री…

Continue reading

1500वां जश्ने ईद मिलादुन्नबी 5 सितंबर को, शेरानी आबाद में “जश्न-ए-आमद-ए-रसूल”होगा ऐतिहासिक

माह-ए-रबीउल अव्वल का चांद नज़र आते ही मुसलमानों के दिलों में रूहानी खुशियों का आलम छा गया है। आगामी 5 सितंबर को पूरे प्रदेश में 1500वां जश्ने ईद मिलादुन्नबी अदब और मोहब्बत के साथ मनाया जाएगा। इसी सिलसिले में शेरानी आबाद और आसपास के इलाक़ों में जश्न की तैयारियाँ शुरू हो चुकी हैं और हर गली-मोहल्ला सजने-संवरने लगा है। हर और “नात-ए-पाक” की सदाएं गूंज रही है, घरों की छतों पर हरे झंडे लहरा रहे हैं और बाज़ारों में रंग-बिरंगी लाइटों की चमक से माहौल…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan