कुचामन सिटी में श्री हनुवंत राजपूत छात्रावास प्रबंधन समिति के चुनाव सम्पन्न ,नई कार्यकारिणी गठित

कुचामन सिटी में श्री हनुवंत राजपूत छात्रावास प्रबंध कार्यकारिणी समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को आयोजित की गई, जिसमें छात्रावास के सुचारु संचालन और आगामी योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से चुनाव कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसका कार्यकाल आगामी 12 माह यानी एक वर्ष के लिए निर्धारित किया गया है। बैठक में अध्यक्ष पद पर दुर्गासिंह प्रेमपुरा को निर्वाचित किया गया, जबकि उपाध्यक्ष पद पर सुरेन्द्र सिंह अडाणी को चुना गया। सचिव के रूप में…

Continue reading

सेवा, समर्पण और संस्कारों का संगम: कुचामन सिटी में महावीर इंटरनेशनल अजमेर जोन का भव्य सम्भागीय अधिवेशन

सेवा को संकल्प और समर्पण को संस्कार मानने वाली महावीर इंटरनेशनल संस्था का अजमेर जोन स्तरीय सम्भागीय अधिवेशन रविवार, 4 जनवरी 2026 को कुचामन सिटी के सरला बिरला कल्याण मंडपम में आयोजित हुआ। महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी द्वारा आयोजित इस अधिवेशन में अजमेर जोन के अध्यक्ष वीर बाबूलाल जैन की अध्यक्षता रही, जबकि अधिवेशन का सफल समन्वय कॉर्डिनेटर वीर सुभाष पहाड़िया के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। सेवा कार्यों का हुआ सम्मान, प्रेरणा का बना मंच अधिवेशन के दौरान संभाग स्तर पर उत्कृष्ट सेवा कार्य करने…

Continue reading

मकराना : शराब ठेके में चोरी और आगजनी की वारदात का खुलासा, मकराना पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

डीडवाना–कुचामन जिले के मकराना थाना क्षेत्र में रात्रि के समय शराब ठेके में चोरी कर आगजनी करने के गंभीर मामले का मकराना पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए खुलासा कर दिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी द्वारा नकद राशि चोरी कर शराब के कार्टून में आग लगाई गई थी, जिसे त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर (IPS) के निर्देश में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेमीचन्द खारिया (RPS) तथा वृत्ताधिकारी मकराना विकी नागपाल (RPS) के…

Continue reading

चमत्कारिक कछुए की आड़ में ठगी और ब्याज गिरोह बेनकाब, 5 गिरफ्तार, कुचामन में पुलिस का बड़ा एक्शन

खुद को “चमत्कारिक कछुए” और “आसान ब्याज पर बड़ी रकम” का लालच देकर लोगों को ठगने वाले गिरोह पर कुचामन पुलिस ने करारा प्रहार किया है। रविवार सुबह एरिया डोमिनेशन के तहत की गई सर्च और कॉर्डन कार्रवाई में पुलिस ने न सिर्फ ठगी गिरोह का खुलासा किया, बल्कि प्रतिबंधित स्टार कछुए की बरामदगी, अवैध हथियार जब्ती और दर्जनों वाहनों की जब्ती के साथ अपराध की कई परतें खोल दीं। फील्ड इंटेलिजेंस से मिली सूचना, 10 टीमों ने संभाला मोर्चा डीडवाना – कुचामन जिला पुलिस…

Continue reading

रोडवेज बस की चपेट में आकर सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर और पत्रकार शौकत बादाम ,हादसे का शिकार । 500 मीटर तक घसीटे गए शौकत बादाम, राहगीरों की तत्परता से बची जान

जयपुर के झोटवाड़ा क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 9 बजे एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया, जिसमें मकराना के जाने-माने सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर और पत्रकार शौकत बादाम गंभीर रूप से घायल हो गए। चोमू पुलिया के पास हुए इस हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। जानकारी के अनुसार शौकत बादाम अपनी बुलेट बाइक से झोटवाड़ा स्थित रिश्तेदार के घर जा रहे थे। इसी दौरान एक मोड़ पर तेज रफ्तार से आ रही राजस्थान रोडवेज की बस ने उन्हें पीछे…

Continue reading

कुचामन में दुकान में घुसकर पेट्रोल छिड़क आग लगाने की कोशिश, कारोबारी बाल-बाल बचे, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

कुचामन शहर के झालरा रोड इलाके में शुक्रवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब अपने ही घर में बनी दुकान चला रहे छीतरमल के साथ एक अज्ञात युवक ने खौफनाक वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। जानकारी के अनुसार छीतरमल रोज़ की तरह अपनी दुकान में बैठे थे, तभी एक अज्ञात युवक वहां पहुंचा और उनसे रुपए मांगने लगा। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी बातचीत रिकॉर्ड हो गई, जिसमें युवक छीतरमल से बात करता हुआ साफ नजर आ रहा है।…

Continue reading

डीडवाना की उम्मीद बनी डॉ. अरविंदर चौधरी, AIIMS प्रशिक्षित महिला चिकित्सक के पदस्थापन से डीडवाना क्षेत्र में मातृत्व सेवाओं में आया भरोसे का नया दौर

डीडवाना के राजकीय बांगड़ जिला चिकित्सालय, में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) से प्रशिक्षित स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अरविंदर चौधरी की सेवाएँ शुरू होने के बाद मातृत्व स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिल रहा है। अस्पताल अब केवल इलाज का स्थान नहीं रहा, बल्कि महिलाओं और उनके परिवारों के लिए भरोसे, सुरक्षा और संवेदनशील देखभाल का केंद्र बनता जा रहा है।आंकड़ों की बात करें तो महज दो महीनों की अवधि में डॉ. अरविंदर चौधरी ने 80 से अधिक सामान्य प्रसव, 10…

Continue reading

नावां में जश्न का माहौल, उप जिला चिकित्सालय शहर में बनने के फैसले पर आतिशबाजी

नावां उप जिला चिकित्सालय का नया भवन नावां शहर में ही बनाए जाने की खबर सामने आने के बाद पूरे नावां क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। क्षेत्रवासियों की मांग पूरी होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने आतिशबाजी कर और नारे लगाकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर पुराना बस स्टैंड पर नावां क्षेत्र के भाजपाइयों ने एकत्र होकर निर्णय का स्वागत किया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गई और एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशी साझा की गई। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष…

Continue reading

डीडवाना के गुलाम नबी आज़ाद खान को मिली बड़ी ज़िम्मेदारी, बने वर्ल्ड पीस हार्मनी के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष

शांति, सद्भाव और सामाजिक एकता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में काम कर रही गैर-राजनीतिक संस्था वर्ल्ड पीस हार्मनी (World Peace Harmony) ने राजस्थान में अपने संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं चेयरमैन शकील सैफी (Shakeel Saifi) ने डीडवाना के पत्रकार एवं समाजसेवी गुलाम नबी आज़ाद खान को वर्ल्ड पीस हार्मनी का राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति राजस्थान में शांति, भाईचारे और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने के…

Continue reading

मकराना उप जिला अस्पताल में उद्घाटन समारोह में नजर आया सियासी विवाद , प्रोटोकॉल पर विधायक व भाजपा जिलाध्यक्ष ने अलग-अलग जताई नाराज़गी

मकराना शहर के उप जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर आयोजित उद्घाटन समारोह उस समय राजनीतिक विवाद का विषय बन गया, जब फीता काटने और प्रोटोकॉल को लेकर कांग्रेस विधायक जाकिर हुसैन गैसावत और भाजपा जिलाध्यक्ष सुनीता रांदड़ ने अस्पताल प्रशासन के प्रति अलग-अलग रूप से अपनी नाराज़गी जाहिर की। हालांकि दोनों नेताओं के बीच कोई सीधा टकराव नहीं हुआ, लेकिन कार्यक्रम के दौरान और बाद में बयानबाज़ी ने राजनीतिक माहौल को गर्मा दिया। गुरुवार को उप जिला अस्पताल में दो डायलिसिस…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan