🏆🔥 क्रिकेट के रण में डीडवाना एसपीएल टीम की दमदार दहाड़! सीकर में आयोजित एसपीएल सीजन – 4 कप पर जमाया कब्जा, सैयद सितारों ने रचा इतिहास 🏏💥

डीडवाना के क्रिकेट प्रेमियों के लिए रविवार का दिन यादगार बन गया, जब सीकर के शाकिर भारती मैदान पर सैयद प्रीमियर लीग (एसपीएल) सीजन 4 का फाइनल मुकाबला डीडवाना एसपीएल और सिराज स्टील सीकर के बीच खेला गया। पूरे रोमांच और जोश से भरे इस फाइनल में डीडवाना एसपीएल की टीम ने 22 रनों की शानदार जीत दर्ज कर एक बार फिर साबित कर दिया कि वे एसपीएल प्रतियोगिता के असली बादशाह हैं। 💥 शाकिर की ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी और रुकनुद्दीन की कातिलाना गेंदबाज़ी ने पलटा…

Continue reading

नावां विधानसभा में कांग्रेस संगठन सशक्तिकरण को लेकर बड़ी बैठक, राहुल गांधी के जन्मदिवस पर किया पौधरोपण

नावां विधानसभा क्षेत्र के संगठन प्रभारी देवेंद्र सिंह बुटाटी के नेतृत्व में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से नावां एवं कुचामन ब्लॉक अध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को आयोजित की गई। यह बैठक खारिया के देवनारायण मंदिर परिसर में हुई, जिसमें दोनों ब्लॉकों के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में संगठन प्रभारी ने प्रदेश कांग्रेस संगठन से मिले निर्देशों की विस्तार से जानकारी दी और संगठन की जमीनी मजबूती पर विशेष ज़ोर दिया। उन्होंने “एक बूथ दस…

Continue reading

सेवा ही संकल्प” के साथ मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन : महिला स्वास्थ्य, स्वच्छता और जागरूकता का दिया संदेश

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का 54वां जन्मदिन राजस्थान महिला कांग्रेस की ओर से “सेवा ही संकल्प” थीम पर मनाया गया। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह चौधरी के नेतृत्व में गुरुवार को कुचामन की वाल्मीकि बस्ती में यह आयोजन किया गया, जिसमें जनसेवा और सामाजिक सरोकार को प्रमुखता दी गई। इस मौके पर स्थानीय महिलाओं के साथ मिलकर केक काटा गया और जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं। कार्यक्रम को सामाजिक उद्देश्य से जोड़ते हुए महिलाओं को सैनिटरी पैड्स वितरित किए गए, जिससे स्वास्थ्य और…

Continue reading

विवाह वर्षगांठ को बनाया पर्यावरण पर्व:भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष कमल राजोरिया ने विवाह वर्षगांठ पर लगाए पौधे,

राजस्थान सरकार द्वारा चलाए जा रहे वंदे गंगा जल अभियान के तहत बुधवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा कुचामन शहर अध्यक्ष कमल राजोरिया ने अपनी 28वीं विवाह वर्षगांठ को पर्यावरण समर्पित करते हुए 56 छायादार और फूलदार पौधे लगाकर एक अनूठी मिसाल पेश की। यह वृक्षारोपण कार्यक्रम नगर के एक पार्क में उत्सव के रूप में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि हर एक पौधा किसी न किसी अतिथि या परिजन के नाम से रोपित किया गया, ताकि ये पौधे न केवल…

Continue reading

“युवा नेता मोहम्मद हुसैन लीलगर की अशोक गहलोत से मुलाकात – भाजपा सरकार की विफलताओं पर हुई गंभीर चर्चा”

कुचामन सिटी के युवा कांग्रेस नेता मोहम्मद हुसैन लीलगर ने हाल ही में जयपुर में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक और सामाजिक स्थिति को लेकर गहन चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान मोहम्मद हुसैन लीलगर ने नावां विधानसभा क्षेत्र सहित समूचे राजस्थान में भाजपा सरकार के कार्यकाल में आमजन को हो रही समस्याओं को सामने रखा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के आने के बाद प्रदेश…

Continue reading

गौसेवा के प्रति समर्पण का मिला सम्मान – अंकित शर्मा बने गऊ रक्षा दल के जिलाध्यक्ष

गौ माता की सेवा और संरक्षण को समर्पित कार्यों का सम्मान करते हुए, गऊ रक्षा दल राजस्थान ने कुचामन सिटी के कुकनवाली गांव के युवा गौभक्त अंकित शर्मा को डीडवाना-कुचामन जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह जिम्मेदारी उन्हें गऊ रक्षा दल राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष स्वामी कृष्ण गिरी जी महाराज एवं जिला प्रभारी बाबूलाल जांगिड़ द्वारा सौंपी गई। गौ माता की सेवा में निरंतर सक्रिय गौरतलब है कि अंकित शर्मा पिछले कई वर्षों से निस्वार्थ भाव से गौ माता की सेवा, संरक्षण व उपचार…

Continue reading

“रूपपुरा में सामाजिक समरसता की अनूठी मिसाल: राजपूतों ने दलित दूल्हे की निकलवाई बिंदोरी!”36 कौम ने मिलकर दिया समरसता का संदेश

कुचामन सिटी के रूपपुरा गांव में रविवार को एक ऐतिहासिक और हृदयस्पर्शी घटना ने सामाजिक सौहार्द की नई इबारत लिखी। यहां राजपूत समाज ने दलित युवक मनोज मेघवाल की शादी के मौके पर दूल्हे की बिंदोरी निकालकर जातिगत भेदभाव को चुनौती देते हुए समानता का अनूठा उदाहरण पेश किया। यह आयोजन स्थानीय नेताओं, धार्मिक गुरुओं और ग्रामीणों के सहयोग से संपन्न हुआ, जिसने गांव को सामाजिक सद्भाव का प्रतीक बना दिया। धार्मिक प्रेरणा और सामाजिक प्रतिबद्धता का परिणाम इस पहल की नींव डेढ़ साल पहले…

Continue reading

“कुचामन की सरज़मीं पर फिर गूंजा सौहार्द का पैग़ाम:हिंदू बहनों ने रचाई मुस्लिम महिलाओं की हथेलियों पर मोहब्बत की मेंहदी”

राजस्थान के कुछ क्षेत्रों के साथ देश के कई इलाकों में जहां एक ओर धार्मिक तनाव की खबरें आती रहती हैं, वहीं दूसरी ओर कुचामन सिटी से दिल को छू लेने वाली एक मिसाल सामने आई है, जो भारत की गंगा-जमुनी तहज़ीब और साम्प्रदायिक सौहार्द की सच्ची तस्वीर पेश करती है। शुक्रवार को, ईद-उल-अजहा (7 जून, शनिवार) की पूर्व संध्या पर शहर के सेवा समिति आयुर्वेदिक औषधालय के पास स्थित एमडी एकेडमी में एक विशेष आयोजन हुआ, जिसने सबका दिल जीत लिया। इस आयोजन में…

Continue reading

“वंदे गंगा” अभियान से जगी जल संरक्षण की चेतना: कुचामन में बावड़ी सफाई, परिण्डे, पौधारोपण और पर्यावरणीय संकल्प की प्रेरणादायक पहल!

विश्व पर्यावरण दिवस और गंगा दशमी के मौके पर कुचामन नगरपरिषद् द्वारा “वंदे गंगा – जल संरक्षण जन अभियान” का शुभारंभ ऐतिहासिक जाव की बावड़ी से किया गया। सुबह 10 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में पूजन, सफाई, विचार-संगोष्ठी और पौधारोपण जैसे विविध आयाम जुड़े हुए थे, जिसने आयोजन को एक जन-जागरूकता पर्व में बदल दिया। नगर परिषद आयुक्त देवीलाल बोचल्या ने इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा, “जल ही जीवन है, लेकिन हम इसे जितनी तेजी से खोते जा रहे…

Continue reading

ईद उल अजहा पर्व के मद्देनजर सीएलजी और शांति समिति की बैठक,भाईचारे, कुर्बानी और सौहार्द का संदेश, प्रशासन ने किया सहयोग का आह्वान

आगामी 7 जून को मनाए जाने वाले ईद-उल-अजहा पर्व को लेकर गुरुवार को कुचामन सिटी थाना परिसर में सीएलजी और शांति समिति सदस्यों की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों की भागीदारी रही। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेमीचंद खारिया ने की, जबकि थानाधिकारी सतपाल सिंह सिहाग भी उपस्थित रहे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने दिया सौहार्द का संदेश एएसपी नेमीचंद खारिया ने अपने संबोधन में कहा कि ईद उल अजहा त्याग, बलिदान और मानवता का…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan