वयोवृद्ध किसान नेता किसान केसरी कॉमरेड बेगाराम चौधरी नहीं रहे, माकपा ध्वज में दी अंतिम विदाई
अखिल भारतीय किसान सभा के वरिष्ठ किसान नेता व ‘किसान केशरी’ के नाम से प्रसिद्ध कामरेड बेगाराम चौधरी का रविवार को 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनका जन्म ग्राम पंचायत चितावा में हुआ था और यहीं पर उन्होंने अंतिम सांस ली। क्षेत्र में वे किसानों की आवाज़ और संघर्ष का प्रतीक माने जाते थे। कॉमरेड बेगाराम चौधरी ने अपने जीवन की शुरुआत एक शिक्षक के रूप में की थी, लेकिन राजकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने किसानों की समस्याओं को…
