ड्राइवर के बेटे ने कायम की मिसाल: कृष्णपाल सिंह शेखावत बने RAS अधिकारी, हासिल की 107वीं रैंक
कुचामन सिटी: साधारण माध्यम वर्ग के एक परिवार के बेटे ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत, लगन और समर्पण से बड़े सपने भी सच हो सकते हैं। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग उपखंड कुचामन सिटी में वाहन चालक बलबीर सिंह शेखावत के बेटे, कृष्णपाल सिंह शेखावत ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) परीक्षा 2023 में सफलता प्राप्त की है और उन्होंने 107वीं रैंक हासिल की है। इस उपलब्धि पर कुचामन उपखंड जलदाय विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने बलबीर सिंह शेखावत का मुँह मीठा…
