महिला नेतृत्व को नई धार देगा ‘नेतृत्व सृजन’ कैंप, 14-15 फ़रवरी को PCC जयपुर में होगा महिला कांग्रेस का दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण
राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की ओर से महिला नेतृत्व को सशक्त और वैचारिक रूप से सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से “नेतृत्व सृजन – दो दिवसीय आवासीय कैंप” का आयोजन 14 व 15 फ़रवरी को किया जा रहा है। यह विशेष प्रशिक्षण शिविर PCC जयपुर में आयोजित होगा, जिसमें प्रदेशभर से महिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भाग लेंगी।कैंप का शुभारंभ 14 फ़रवरी को प्रातः 10 बजे अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एवं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक…
