“भविष्य की राह दिखाने वाले करियर मेले का हुआ आयोजन,कुचामन के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में जुटे हजार विद्यार्थी”

कुचामन सिटी स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में एक भव्य करियर मेले का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य मकसद विद्यार्थियों को भविष्य के लिए सही मार्गदर्शन देना और उन्हें शिक्षा के बाद उपलब्ध विभिन्न करियर विकल्पों से अवगत कराना रहा। मेले में विभिन्न विद्यालयों के 1000 से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए और विशेषज्ञों से संवाद कर करियर संबंधी जानकारी ली।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे डीडवाना – कुचामन जिला कलेक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत, जिन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मौजूदा दौर प्रतिस्पर्धा का है, ऐसे में हर छात्र को अपने रूचि और योग्यता के आधार पर सही करियर का चुनाव करना चाहिए। उ

न्होंने यह भी कहा कि आज शिक्षा के साथ-साथ हुनर और व्यवहारिक ज्ञान को अपनाना बेहद ज़रूरी है। डॉ. खड़गावत ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए यह संदेश भी दिया कि जीवन में सफलता पाने के लिए मेहनत, अनुशासन और निरंतर सीखने की ललक सबसे अहम है।

मेले में शिक्षा, चिकित्सा, इंजीनियरिंग, सरकारी सेवाएं, उद्यमिता और सशस्त्र बलों जैसे क्षेत्रों से आए विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया। विशेषज्ञों ने न केवल करियर विकल्पों की जानकारी साझा की बल्कि अपने-अपने जीवन के अनुभवों को भी विद्यार्थियों के साथ बांटा, जिससे बच्चों को वास्तविक प्रेरणा मिली।

विद्यालय की प्रधानाचार्य ओमवती दीक्षित ने कार्यक्रम की महत्ता बताते हुए कहा कि आज के दौर में विद्यार्थियों के लिए सही समय पर करियर संबंधी जानकारी मिलना बहुत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि करियर मेले में विद्यार्थियों को यह समझाने पर विशेष फोकस किया गया कि सरकारी योजनाओं और छात्रवृत्तियों का लाभ लेकर वे उच्च शिक्षा हासिल कर सकते हैं और अपने सपनों को साकार कर सकते हैं। उन्होंने इस आयोजन को बच्चों के लिए बेहद उपयोगी और समयानुकूल बताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन करते रहने की बात कही।

मेले में शामिल हुए अन्य विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भी इस पहल की सराहना की। छात्रों ने कहा कि इस आयोजन से उन्हें करियर विकल्पों की विस्तृत जानकारी मिली और अब वे अपने लक्ष्य को लेकर ज्यादा स्पष्ट महसूस कर रहे हैं।

कार्यक्रम आयोजन समिति के धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि करियर मेला विद्यार्थियों को दिशा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था और उम्मीद है कि इस तरह के आयोजन से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे सही निर्णय ले पाएंगे।

error: News 1 Rajasthan