कर्नल डिफेंस एकेडमी के कैडेट्स ने फिर रचा इतिहास ! 09 कैडेट्स भारतीय सेना और 05 कैडेट्स भारतीय नौसेना में हुए चयनित

कुचामन सिटी की कर्नल डिफेंस एकेडमी ने एक बार फिर अपने शानदार प्रशिक्षण और अनुशासित मार्गदर्शन का लोहा मनवाया है। देश की सेवा के लिए समर्पित इस प्रतिष्ठित संस्थान ने 09 कैडेट्स को भारतीय सेना और 05 कैडेट्स को भारतीय नौसेना में सफलता दिलाकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

सपनों की उड़ान को मिली हकीकत

कुचामन स्थित कर्नल डिफेंस एकेडमी, जो अपने कठोर अनुशासन, उत्कृष्ट कोचिंग और रणनीतिक मार्गदर्शन के लिए जानी जाती है, ने अपने कैडेट्स को सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इस सफलता के पीछे एकेडमी के अनुभवी प्रशिक्षकों, सटीक पाठ्यक्रम और निरंतर मेहनत का बड़ा योगदान है।

एकेडमी के संस्थापक पूर्व सेना भर्ती अधिकारी कर्नल नंद किशोर ढाका ने इस शानदार उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा,
“हमारे कैडेट्स की यह सफलता न केवल उनकी मेहनत और समर्पण का प्रमाण है, बल्कि यह दर्शाता है कि सही मार्गदर्शन और अनुशासन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। हमारा उद्देश्य केवल युवाओं को रक्षा सेवाओं में भर्ती कराना ही नहीं, बल्कि उनमें देशभक्ति, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन का संचार करना भी है।”

एकेडमी में जश्न का माहौल, कैडेट्स का सम्मान समारोह होगा आयोजित

इस सफलता पर पूरी एकेडमी में हर्षोल्लास का माहौल है। चयनित कैडेट्स और उनके परिवारों को सम्मानित करने के लिए विशेष समारोह का आयोजन किया जाएगा, जहां उनकी मेहनत और उपलब्धि को सराहा जाएगा।

जिन कैडेट्स ने बढ़ाया एकेडमी का मान

भारतीय सेना में चयनित कैडेट्स:

  • भरत पारीक (पुत्र श्री करणी पारीक)
  • कालू राम कसवां (पुत्र श्री भागीरथ राम कसवां)
  • साहिल मेहरिया (पुत्र श्री प्रमोद कुमार मेहरिया)
  • किशना राम (पुत्र श्री भंवरा राम)
  • प्रवीण (पुत्र श्री सुखाराम)
  • जुनैद खान (पुत्र श्री भंवरु खान)
  • शिवलाल (पुत्र श्री सोनाराम)
  • सौरभ मीणा (पुत्र श्री महादेव मीणा)
  • सागर भाकर (पुत्र श्री राजू राम भाकर)

भारतीय नौसेना में चयनित कैडेट्स:

  • अमृत यादव (पुत्र श्री इंद्रेश कुमार यादव)
  • दिलीप पटेल (पुत्र श्री भींवा राम)
  • पवन सेन (पुत्र श्री राम रतन सेन)
  • मोहित स्वामी (पुत्र श्री छितर मल)
  • जय सिंह (पुत्र श्री सुरेंद्र सिंह)

भविष्य में भी सफलता का सिलसिला रहेगा जारी

कर्नल डिफेंस एकेडमी के संस्थापक नंद किशोर ढाका ने बताया की एकेडमी ,अपनी सटीक रणनीति, कठोर ट्रेनिंग और अनुशासन के साथ आगे भी कैडेट्स को सशस्त्र बलों में भर्ती होने के लिए तैयार करती रहेगी। यह संस्थान युवाओं के लिए एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन चुका है, जहां सपने सिर्फ देखे नहीं जाते, बल्कि उन्हें हकीकत में बदला जाता है

error: News 1 Rajasthan