डीडवाना में खाद्य विभाग की कार्रवाई, तेल, सूजी और टॉफी के लिए सैंपल
शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, साफ-सफाई रखने की दी हिदायत नवरात्रि, दशहरा और दीपावली के त्योहारों को देखते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए सघन निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभाग की टीमें लगातार खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर रही हैं। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा आयुक्त अविचल चतुर्वेदी एवं अभिहित अधिकारी तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य…
