कुचामन में कलश यात्रा के दौरान चेन स्नैचिंग की वारदात, 28 महिलाओं को किया हिरासत में
भागवत कथा की कलश यात्रा में श्रद्धालुओं के आभूषण तोड़ने का मामला, पुलिस ने शुरू किया अनुसंधान कुचामनसिटी। डीडवाना-कुचामन जिले के कुचामन शहर में भागवत कथा की कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के गले से सोने-चांदी के आभूषण तोड़ने के मामले में पुलिस ने 28 महिलाओं को हिरासत में लिया था। सोमवार शाम को सभी महिलाओं को एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई। मामले में पुलिस ने अनुसंधान शुरू कर दिया है। हेड कांस्टेबल रोहिताश ने बताया कि हिरासत…
