कुचामन में सब वार्डों में समान विकास को लेकर कांग्रेस पार्षदों ने उठाई आवाज, सभापति महेश रामचंद्रका ने दिया भरोसा, सभी 45 वार्डों में होगा समान विकास
कांग्रेस पार्षदों ने माला-साफा पहनाकर किया सभापति व उपसभापति का स्वागत वार्डों की समस्याओं के समाधान और राजनीतिक भेदभाव से मुक्त विकास कार्यों की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन प्रधानमंत्री आवास योजना से पात्र लोगों को जोड़ने के निर्देश, आवारा कुत्तों, निराश्रित गोवंश और सूअरों की समस्या के समाधान का भी दिया आश्वासन कुचामन नगर परिषद में उस वक्त सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिला जब नगर परिषद के नवनिर्वाचित सभापति महेश रामचंद्रका और उपसभापति बाबूलाल का कांग्रेस पार्षदों ने माला व साफा पहनाकर स्वागत किया।…
