डीडवाना के डिजिटल स्किल्स कंप्यूटर इंस्टीट्यूट ने रचा इतिहास,RS-CIT में प्रथम रैंक हासिल कर बढ़ाया मान

डीडवाना, राजधानी जयपुर स्थित ऐतिहासिक खासा कोठी होटल में एक भव्य एवं गरिमामय वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।SLV Infotech Pvt Ltd की ओर से आयोजित शिक्षा और डिजिटल स्किल्स के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले संस्थानों को सम्मानित किया गया।

इस दौरान RS-CIT के अंतर्गत डीडवाना तहसील के डिजिटल स्किल्स कंप्यूटर इंस्टीट्यूट ने अपनी शानदार कार्यशैली, गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और बेहतरीन परिणामों के दम पर प्रथम रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि ने न केवल डीडवाना बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।

कार्यक्रम में राजस्थान नॉलेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (RKCL) के प्रबंध निदेशक (MD) रविन्द्र शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

उन्होंने संस्थान को सम्मानित करते हुए कहा कि डिजिटल स्किल्स कंप्यूटर इंस्टीट्यूट ने डिजिटल शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम की है। उन्होंने संस्थान की सफलता को कड़ी मेहनत, समर्पण और उच्च स्तरीय शिक्षण का परिणाम बताते हुए टीम को भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया।

इस मौके पर संस्थान के मजहर अली ने कहा कि यह उपलब्धि पूरी टीम की मेहनत, प्रशिक्षकों के समर्पण और विद्यार्थियों के विश्वास का नतीजा है। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल कोर्स करवाना नहीं, बल्कि युवाओं को डिजिटल रूप से सक्षम बनाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की राह तैयार करना है। आगे भी इसी प्रतिबद्धता के साथ बेहतर शिक्षा और परिणाम देने का प्रयास जारी रहेगा।

कार्यक्रम में विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि, प्रशिक्षक एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामय उपस्थिति रही। सभी ने इस उपलब्धि को शिक्षा क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक बताते हुए संस्थान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

error: News 1 Rajasthan