एएसएन स्कूल में प्रतिभाओं का सम्मान, 12वीं टॉपर दीपिका रांकावत का हुआ अभिनंदन


डीडवाना के एएसएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रतिभावान विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 12वीं विज्ञान वर्ग में राजस्थान टॉपर बनी दीपिका रांकावत सहित अन्य मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। उल्लेखनीय है कि दीपिका रांकावत इसी विद्यालय में कक्षा 10 तक अध्ययनरत रही थीं।


समारोह के मुख्य अतिथि एसीबीओ मनोज मिश्रा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का समय प्रतिस्पर्धा का है, जिसमें सफलता केवल नियमित परिश्रम, लगन और एकाग्रता से ही मिलती है।

विशिष्ट अतिथि के रूप में एसीबीओ शिवराज कड़वा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष अजीत सिंह राठौड़ ने की, जबकि पीएमश्री सोन देवी बांगड़ स्कूल के प्रधानाचार्य पवन कुमार शर्मा ने भी विद्यार्थियों को प्रेरणादायक आशीर्वचन दिए।
विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित होने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों में दीपिका रांकावत, कृष्णा रांकावत, प्रीति सोनी, मनीष शर्मा और जेईई मेन्स में चयनित लक्की जोशी शामिल रहे।

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{“remove”:1},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:true,”containsFTESticker”:false}

सभी का साफा व माला पहनाकर भावभीना स्वागत किया गया।
इस अवसर पर पार्षद अब्दुल नासिर कुरैशी, समाजसेवी असलम खिलजी, बनवारी मोट, शिवकुमार शर्मा, संजय मोट, रफीक देशवाली, नरपत सिंह राठौड़, डॉ. गणेश सैनी, विवेक रंजन सिंह, सलीम तंवर, अब्दुल सलाम कुरैशी सहित अनेक गणमान्य लोगों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय समिति के अध्यक्ष मोहम्मद नईम एवं अनंत शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

error: News 1 Rajasthan