डीडवाना में भाजपा नेत्री सरोज प्रजापत को अंतिम विदाई, कई दिग्गज रहे मौजूद

भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सरोज प्रजापत को आज डीडवाना में नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहे, जहां हर किसी ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल नजर आया।

इस दौरान किसान आयोग के अध्यक्ष सी आर चौधरी, माटी कला बोर्ड अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक, डीडवाना से निर्दलीय विधायक युनूस खान, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ. राजाराम प्रजापति, भाजपा जिला महामंत्री डॉ. देवी लाल दादरवाल, बुद्धाराम गर्वा, राजेंद्र दाधीच और प्रवीण पुरोहित सहित कई जनप्रतिनिधि और समाजबंधु मौजूद रहे।

श्रद्धांजलि सभा में नेताओं ने सरोज प्रजापत के सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद किया।

किसान आयोग अध्यक्ष सी आर चौधरी ने कहा कि सरोज प्रजापत एक मजबूत और कर्मठ नेता थीं, जिन्होंने हमेशा समाज और संगठन के लिए काम किया, उनका निधन अपूरणीय क्षति है।

माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक ने कहा कि उन्होंने कुमावत-प्रजापत समाज और आमजन के उत्थान के लिए लगातार संघर्ष किया, उनकी कमी हमेशा खलेगी।

भाजपा जिला महामंत्री डॉ. देवी लाल दादरवाल ने कहा कि भाजपा संगठन ने एक समर्पित और जुझारू कार्यकर्ता खो दिया है, उनकी सेवा भावना हमेशा प्रेरणा देती रहेगी।

भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ. राजाराम प्रजापति ने कहा कि सरोज प्रजापत ने समाज को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, उनका जीवन संघर्ष और सेवा का उदाहरण है।

राजनीतिक और सामाजिक सफर

सरोज प्रजापत भाजपा की सक्रिय और जमीनी नेता रही हैं। वे भाजपा कार्यसमिति सदस्य और पूर्व प्रदेश मंत्री के रूप में संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुकी थीं। वर्ष 2019 में उन्होंने नागौर लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़कर भी अपनी राजनीतिक सक्रियता का परिचय दिया था। नागौरबनगर परिषद से पार्षद भी रही ।

परिवार और निजी जीवन

सरोज प्रजापत का निवास डीडवाना था, जबकि वे लंबे समय से नागौर में अपने परिवार के साथ रह रही थीं। उनके पति राजेंद्र कुमार सरकारी अकाउंटेंट पद से सेवानिवृत्त हैं। वे अपने पीछे दो बेटे और दो बेटियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं।

error: News 1 Rajasthan