कुचामन सिटी में सैनिक कल्याण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के दौरे के दौरान होटल करणी फोर्ट पर राजपूत समाज और पूर्व सैनिकों की और से भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया इसके बाद डीडवाना जाते समय राजपूत समाज ने पाबूजी सर्किल पर कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान युवाओं ने उत्साह के साथ मंत्री का अभिनंदन किया । इससे पहले होटल करणी फोर्ट में श्रवण सिंह डाबड़ा के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों किनार से एक ज्ञापन मंत्री को सौंपा गया , जिसमें बड़ी संख्या में राजपूत समाज के लोग भी मौजूद रहे।

ज्ञापन में कुचामन में संचालित CSD कैंटीन के लिए स्थायी भवन निर्माण हेतु शीघ्र धनराशि स्वीकृत करने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। साथ ही ECHS पॉलीक्लिनिक की स्थापना और सैनिकों के लिए विश्राम गृह बनाने की आवश्यकता भी बताई गई। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि कुचामन, नावा, परबतसर और मकराना क्षेत्र के करीब 10 हजार पूर्व सैनिक इस कैंटीन पर निर्भर हैं, लेकिन वर्तमान में यह किराए के भवन में संचालित होने से उन्हें असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।

इस मौके पर श्रवण सिंह डाबड़ा ने कहा कि क्षेत्र के पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को बेहतर सुविधाएं मिलना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि CSD कैंटीन भवन, ECHS पॉलीक्लिनिक और विश्राम गृह की स्थापना से हजारों सैनिक परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा।
वहीं मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि सैनिकों और पूर्व सैनिकों का सम्मान सर्वोपरि है और उनकी सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने आश्वासन दिया कि कुचामन क्षेत्र की मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

इस दौरान अमर सिंह प्रेमपुरा, कैप्टेन बालू राम पोड़, माल सिंह भवानीपुरा, मदन सिंह मेड़तिया, हवलदार नरेश, हेम सिंह चितावा, डॉ. रजनी गावड़िया, झबर सिंह छापरी, मोहन सिंह, जोरावर सिंह डाबड़ा, हवलदार जीवराज सिंह, मंगेज सिंह पलाड़ा, सायर राम जाट, अयूब खान, सूबेदार भंवरा राम, भूपेंद्र सिंह, मगन सिंह, कैप्टन शिवदीन सिंह, भंवर सिंह चितावा, शंकर सिंह, लक्ष्मण सिंह मेड़तिया, नेहपाल सिंह डाबड़ा, जीवन राम जाट, प्रदीप सिंह चावंडिया, रघुप्रताप सिंह रूपपूरा, शंकर सिंह, गजेंद्र सिंह डाबड़ा, ओमा राम जाट, जगदीश जाट, उपेंद्र सिंह कांकरिया मौजूद रहे ।
