डीडवाना को बजट में बड़ी सौगातें: मिनी सचिवालय से लेकर 40 करोड़ के अभय कमांड सेंटर तक अहम घोषणाएँ -जीतेंद्र सिंह जोधा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा प्रस्तुत बजट में डीडवाना क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ की गई हैं। “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूलमंत्र को आगे बढ़ाते हुए सरकार ने विकसित राजस्थान @2047 की संकल्पना को साकार करने की दिशा में डीडवाना के आधारभूत ढाँचे, प्रशासनिक मजबूती और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े बड़े फैसले लिए हैं।भाजपा प्रत्याशी डीडवाना जितेन्द्र सिंह जोधा ने जारी प्रेस नोट में बताया कि बजट में डीडवाना को मिनी सचिवालय और अन्य…

Continue reading

डीडवाना की सादिया सैयद ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल में टीम को सिल्वर मेडल जिताने में निभाई अहम भूमिका

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा (सॉफ्टबॉल) प्रतियोगिता में CBSE टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए डीडवाना की प्रतिभाशाली खिलाड़ी सादिया सैयद ने कई अहम मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में निर्णायक भूमिका निभाई और सिल्वर मेडल जीतकर शहर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।4 से 8 फरवरी तक आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर के 576 से अधिक बालक-बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया। राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश, ओडिशा, आंध्रप्रदेश, मणिपुर, महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों की…

Continue reading

मकराना ज्वैलर्स शोरूम नकबजनी वारदात का खुलासा: मध्यप्रदेश के दो बदमाश अवैध हथियार सहित गिरफ्तार, बिना नंबर की कार भी जब्त

डीडवाना-कुचामन जिले की मकराना पुलिस ने मकराना कस्बे में ज्वैलर्स शोरूम में हुई बड़ी नकबजनी का पर्दाफाश करते हुए मध्यप्रदेश के दो शातिर बदमाशों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर की मारूति सुजुकी एसएल 6 स्मार्ट हाइब्रिड कार भी जब्त कर ली है, जबकि चोरी गए माल की बरामदगी के लिए पूछताछ जारी है। पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर (आईपीएस) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेमीचंद खारिया, वृताधिकारी मकराना विक्की नागपाल के सुपरविजन तथा थानाधिकारी मकराना जगदीश…

Continue reading

राजभवन में भावुक पल: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने गिरीश व्यास का किया भव्य स्वागत, स्व. बच्छराज व्यास को श्रद्धापूर्वक किया स्मरण

डीडवाना की धरती से जुड़ा एक आत्मीय और गौरवपूर्ण क्षण उस समय सामने आया जब नागपुर प्रवासी और महाराष्ट्र विधान परिषद के पूर्व सदस्य गिरीश व्यास का राजस्थान राजभवन में राज्यपाल महामहिम हरिभाऊ बागडे ने शॉल ओढ़ाकर और अपने जीवन पर आधारित पुस्तक भेंट कर विशेष सम्मान किया। इस अवसर पर राजभवन में आत्मीयता से भरा वातावरण रहा और लगभग तीन घंटे तक चली मुलाकात में पुरानी स्मृतियाँ ताज़ा होती रहीं। गिरीश व्यास अपनी धर्मपत्नी और पुत्र आदित्य व्यास के साथ राजभवन पहुँचे थे। राज्यपाल…

Continue reading

कुचामन में सियासी संग्राम तेज: कांग्रेस का पलटवार—“132 दिन बनाम साढ़े चार साल की तुलना बेहद हास्यास्पद”

कुचामन नगर परिषद में पार्षद विदाई समारोह के बाद शुरू हुई भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। भाजपा द्वारा 132 दिनों के कार्यकाल को साढ़े चार साल से बेहतर बताने के दावे के बाद अब कांग्रेस ने तीखा पलटवार किया है। कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मुकेश कुमावत और नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुतेन्द्र सारस्वत ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भाजपा के आरोपों को “हास्यास्पद और भ्रामक” बताया है। “कांग्रेस बोर्ड के ऐतिहासिक कार्यों पर सवाल…

Continue reading

कुचामन में बने जिला पत्रकार भवन : प्रभारी सचिव डॉ. समित शर्मा को सौंपा मांगपत्र

कुचामन सिटी में पत्रकारों की लगभग दो दशक पुरानी संस्था पत्रकार विकास संस्थान ने आज प्रभारी सचिव डॉ. समित शर्मा के दौरे के अवसर पर जिला पत्रकार भवन के लिए भूमि आवंटन की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। संस्था के अध्यक्ष मनोज जोशी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने नगर परिषद सभागार में सौहार्दपूर्ण मुलाकात करते हुए इस जनहितकारी पहल पर सकारात्मक निर्णय की अपेक्षा जताई। ज्ञापन सौंपते हुए अध्यक्ष मनोज जोशी ने कहा कि कुचामन सिटी विकास के नए आयाम छू रहा है और मीडिया…

Continue reading

दीपपुरा में सरकार और प्रशासन की नाकामी का अंधेरा: घर-घर नल योजना ठप, पानी के लिए मटके लेकर सड़क पर उतरे ग्रामीण

डीडवाना – कुचामन जिले की कुचामन पंचायत समिति की ग्राम पंचायत दीपपुरा इन दिनों भीषण पेयजल संकट से जूझ रही है। गांव की ढाणियों सहित पंचशील कॉलोनी, रैगर मोहल्ला और मेघवाल बस्ती में हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि लोगों को सोमवार को पानी के लिए सड़क पर उतरना पड़ा। घर-घर नल योजना की बदहाली, पाइपलाइन नहीं बिछने और अनियमित जलापूर्ति से नाराज़ ग्रामीणों जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भगत सिंह यूथ ब्रिगेड की अगुवाई में ग्रामीण महिलाएं और पुरुष हाथों में मटके व घड़े…

Continue reading

नोबल स्कूल के वार्षिकोत्सव में प्रतिभाओं का सम्मान, RAS में चयनित पूर्व छात्रों का भव्य अभिनंदन

कुचामन सिटी में स्थानीय नोबल स्कूल का वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह में विद्यार्थियों की शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेल उपलब्धियों का सम्मान किया गया तथा विद्यालय के गौरवशाली परिणामों को साझा किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेश सिखवाल (सभापति, नगरपरिषद् कुचामन सिटी) रहे। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. वी.के. गुप्ता ( पूर्व PMO, राजकीय जिला चिकित्सालय कुचामन सिटी), गोविन्द राम शेषमा (अध्यक्ष, निजी विद्यालय एसोसिएशन), अर्जुन राम कड़वा, नन्द किशोर ढाका, रामदेव खीचड़ और देवीलाल दादरवाल उपस्थित रहे। मुख्य…

Continue reading

राजस्थान में कांग्रेस की महिला राजनीति को नई दिशा देने की तैयारी, जयपुर में होगा , ‘नेतृत्व-सृजन’ नाम से विशेष प्रशिक्षण शिविर, संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा

राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की ओर से अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा के नेतृत्व में आगामी 14 और 15 फरवरी को दो दिवसीय “नेतृत्व-सृजन” विषयक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर जयपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) कार्यालय में आयोजित होगा, जिसमें प्रदेशभर से महिला कांग्रेस की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भाग लेंगी। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह चौधरी ने बताया कि शिविर का उद्देश्य महिला कार्यकर्ताओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करना, संगठनात्मक मजबूती बढ़ाना और राजनीतिक तथा सामाजिक…

Continue reading

कुचामन सिटी में पहली बार मेगा फिजियोथेरेपी मेडिकल कैंप कल 8 फरवरी को ,₹5000 तक की जांचें रहेंगी निःशुल्क

कुचामन सिटी वासियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के तत्वावधान में डॉ. हरीश कुमावत एडवांस रिहैबिलिटेशन एवं फिजियोथेरेपी सेंटर, नॉर्थ गेट, कृषि मंडी रोड, टावर के पास, अंबा कॉलोनी में कल 8 फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक भव्य निःशुल्क मेगा फिजियोथेरेपी मेडिकल कैंप एवं स्वास्थ्य जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। यह पहली बार है जब कुचामन सिटी में इस स्तर का व्यापक फिजियोथेरेपी और हेल्थ अवेयरनेस कैंप आयोजित…

Continue reading
error: News 1 Rajasthan