कुचामन में सियासी संग्राम तेज: कांग्रेस का पलटवार—“132 दिन बनाम साढ़े चार साल की तुलना बेहद हास्यास्पद”
कुचामन नगर परिषद में पार्षद विदाई समारोह के बाद शुरू हुई भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। भाजपा द्वारा 132 दिनों के कार्यकाल को साढ़े चार साल से बेहतर बताने के दावे के बाद अब कांग्रेस ने तीखा पलटवार किया है। कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मुकेश कुमावत और नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुतेन्द्र सारस्वत ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भाजपा के आरोपों को “हास्यास्पद और भ्रामक” बताया है। “कांग्रेस बोर्ड के ऐतिहासिक कार्यों पर सवाल…
