वरिष्ठ नागरिकों को साइबर फ्रॉड से बचाने व बैंकिंग सुरक्षा समझाने के लिए ICICI बैंक का विशेष कार्यक्रम कल

डिजिटल ठगी के बढ़ते जोखिमों को देखते हुए ICICI बैंक लिमिटेड, कुचामन सिटी शाखा द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम कल शाम आयोजित किया जाएगा, जिसमें बुजुर्गों को सुरक्षित बैंकिंग और डिजिटल व्यवहार की जानकारी दी जाएगी। यह कार्यक्रम श्री कुचामन पुस्तकालय, पुराना बस स्टैंड कुचामन सिटी में कल (29 नवंबर 2025) शाम 4 बजे शुरू होगा, जहाँ वरिष्ठ नागरिकों को साइबर फ्रॉड से बचने के तरीकों के साथ-साथ FD की ब्याज दरों, बैंकिंग सेवाओं के सुरक्षित उपयोग और डिजिटल बैंकिंग के नियमों के बारे में बताया जाएगा।कुचामन सिटी ICICI बैंक के प्रबंधक विकास भामू ने बताया कि आजकल ठग विशेष रूप से सीनियर सिटीजन को निशाना बनाकर कॉल, मैसेज या नकली लिंक के जरिए खातों से पैसे निकाल लेते हैं। इसलिए बैंक की ओर से यह पहल वरिष्ठ नागरिकों को जागरूक और सतर्क बनाने के उद्देश्य से की जा रही है।

“Gyan, Game, Gupshup” के साथ होगा कार्यक्रम का आकर्षक रूप

ICICI बैंक ने कल होने वाले आयोजन को केवल सूचना और जागरूकता कार्यक्रम न बनाकर एक स्नेह भरी मुलाकात का रूप दिया है, जहाँ वरिष्ठ नागरिक ज्ञान, खेल और बातचीत (Gyan–Game–Gupshup) के माध्यम से सहज माहौल में सीख सकेंगे और आनंद ले सकेंगे।

आयोजन समिति से जुड़े वसीम शेख ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को ऑनलाइन ठगी से बचने की विस्तृत जानकारी देना।फर्जी कॉल, OTP मांगने, KYC अपडेट के नाम पर ठगी व लिंक फ्रॉड से बचाव सिखाना। FD की ब्याज दरों और सुरक्षित निवेश विकल्पों की जानकारी देना। UPI, नेट बैंकिंग और डिजिटल सेवाओं का सुरक्षित उपयोग समझाना है ।

प्रबंधक विकास भामू ने बताया की ICICI बैंक का प्रयास है कि वरिष्ठ नागरिक डिजिटल बैंकिंग में पूरी तरह सुरक्षित रहें। फ्रॉड करने वाले लोगों की नजर सबसे पहले बुजुर्गों पर होती है, ऐसे में हमारा यह कार्यक्रम उन्हें जागरूक करने और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। हम सभी वरिष्ठ नागरिकों से आग्रह करते हैं कि वे इस कार्यक्रम में अवश्य पधारें।

error: News 1 Rajasthan