डीडवाना-कुचामन जिले में पुलिस प्रशासन ने सोमवार को महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए कई थानों पर नए थानाधिकारी नियुक्त किए। एसपी ऋचा तोमर द्वारा जारी निरीक्षकों की तबादला सूची के तहत जिले में पुलिस नेतृत्व में बड़ा फेरबदल किया गया है जिन थानों में उप निरीक्षक थानाधिकारी के पद पर कार्यरत थे अब उन सभी थानों में पुलिस निरीक्षक लगाएं गए है जो थानाधिकारी पद की जिम्मेदारी निभाएंगे । इसी क्रम में परबतसर से स्थानांतरित होकर आए पुलिस निरीक्षक जगदीश प्रसाद मीणा ने आज मकराना थानाधिकारी के रूप में कार्यभार संभाल लिया।

मीणा ने ज्वाइन करने के तुरंत बाद थाने के स्टाफ के साथ बैठक की और मकराना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, लंबित प्रकरणों और संवेदनशील इलाकों की जानकारी ली। कार्यभार ग्रहण करते हुए मीणा ने कहा कि मकराना की शांति और सुरक्षा मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी, अवैध गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई होगी और आमजन को न्याय दिलाना मेरी जिम्मेदारी है। पुलिस-जन सहयोग से सुरक्षित माहौल बनाया जाएगा। मकराना में कार्यरत थानाधिकारी सुरेश सोनी का तबादला एसपी कार्यालय डीडवाना में RI के पद पर किया गया है।
तबादला सूची — किसे कहाँ लगाया गया
एसपी ऋचा तोमर द्वारा जारी सूची के अनुसार जिले में निम्नानुसार तबादले हुए—
जगदीश प्रसाद मीणा — मकराना थानाधिकारी (परबतसर से स्थानांतरित)
सुरेश सोनी — RI, एसपी कार्यालय डीडवाना (मकराना से स्थानांतरित)
सुमन बुदेला — नई थानाधिकारी, परबतसर
रामेश्वरलाल — तबादला, निम्बी जोधा थाने से
सिद्धार्थ प्रजापत — नए थानाधिकारी, निम्बी जोधा
मनसीराम — नए थानाधिकारी, खुनखुना
महावीर सिंह मीणा — खुनखुना से तबादला
मेहराम विश्नोई — नए थानाधिकारी, पीलवा
