कुचामन रेलवे स्टेशन पर उतरे डेगाना निवासी छात्र का सुराग नहीं, परिवार की बढ़ती चिंता—लापता हर्षवर्धन की तलाश जारी

कुचामन सिटी, नागौर जिले के डेगाना उपखंड के तिलानेश निवासी 15 वर्षीय हर्षवर्धन सिंह s/o नाथू सिंह पिछले दो दिनों से लापता है, जिससे परिवार, रिश्तेदारों और विद्यालय प्रबंधन में गहरी चिंता का माहौल है। हर्षवर्धन, जो कोटा कैरियर स्कूल कुचामन सिटी में अध्ययनरत है और उसी के निजी छात्रावास में रहता है, 13 नवंबर को डेगाना से आई ट्रेन के माध्यम से कुचामन रेलवे स्टेशन पर उतरा था और उसे अपने हॉस्टल पहुंचना था। स्टेशन पर उतरने के बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया है।

परिजनों के अनुसार हर्षवर्धन का कद लगभग 5 फीट 3 इंच है, रंग गोरा है और वह अंतिम बार नीले रंग का ट्रैक कोट तथा काली पैंट पहने हुए देखा गया था। छात्रावास प्रबंधन ने भी बताया कि वह 13 नवंबर की शाम को हॉस्टल नहीं लौटा, जिसके बाद उसकी खोजबीन शुरू की गई, लेकिन कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी।

परिवार ने बताया कि हर्षवर्धन शांत स्वभाव का लड़का है और कभी भी बिना बताए कहीं नहीं गया। स्टेशन से गायब होने की जानकारी मिलने के बाद परिजन, पुलिस और ग्रामीण लगातार कुचामन सिटी, डेगाना और आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश में जुटे हुए हैं।

परिवार ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को भी हर्षवर्धन के बारे में कोई जानकारी, सुराग या उसकी झलक भी मिले तो तुरंत उसके बहनोई प्रवीण सिंह शेखावत के नंबरों—8005666359 या 8107003239—पर संपर्क करें। परिवार ने कहा कि एक सूचना उनके बेटे को सुरक्षित घर ला सकती है।

लापता नाबालिग की खोज के लिए क्षेत्र में पोस्टर भी लगाए जा रहे हैं और सोशल मीडिया पर उसकी जानकारी तेजी से शेयर की जा रही है। पुलिस को भी मामले की सूचना दे दी गई है और हर संभावित दिशा में तलाश जारी है।

error: News 1 Rajasthan