कुचामन शहर की सामाजिक संस्था कुचामन विकास समिति के तत्वावधान में विकास भवन के बॉम्बे हॉल में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें वर्ष 2025 में सीए फाइनल परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले नए चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और उनके अभिभावकों का अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोलकाता निवासी और कुचामन प्रवासी सीए सुरेश काबरा रहे। उनके साथ मंच पर विकास समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश काबरा, सचिव बनवारीलाल मोर और कोषाध्यक्ष शिवकुमार अग्रवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक रंगनाथ काबरा और सीए मुकेश डालुका थे।
यह आयोजन बैंगलोर स्थित एस. आर. बाटलीबॉय एसोसिएट्स एलएलपी चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के सुनील गगड़ के सौजन्य से संपन्न हुआ ।
मुख्य अतिथि सीए सुरेश काबरा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि—“आज का समय अवसरों का है। चार्टर्ड अकाउंटेंट्स अब केवल टैक्स और ऑडिट तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उद्योग, नीति निर्माण और स्टार्टअप्स में भी उनकी भूमिका बढ़ रही है।” उन्होंने आईसीएआई के सदस्यों और विद्यार्थियों से जुड़े आंकड़े साझा करते हुए संस्था की निरंतर बढ़ती साख पर प्रकाश डाला। कुचामन विकास समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश काबरा ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, नवीन सीए और सीए फ्रेटरनिटी का स्वागत करते हुए कहा कि कुचामन जैसी जगह से सीए बनना गर्व की बात है। यह न केवल परिवार बल्कि समाज की भी उपलब्धि है।
सम्मानित हुए ये नवीन चार्टर्ड अकाउंटेंट्स
इस अवसर पर आयुष अग्रवाल पुत्र महावीर प्रसाद अग्रवाल, विशाखा बंसल पुत्री अरविंद बंसल, अनुष्का बंसल पुत्री विमल कुमार डालुका, चिराग जैन पुत्र नीरज जैन, दिनेश गट्टानी पुत्र मनोज गट्टानी, तनमय लढ़ा पुत्र योगेश लढ़ा, हर्षिता तोषनीवाल पुत्री दिलीप तोषनीवाल, तरुण अग्रवाल पुत्र महावीर प्रसाद, जितेन्द्र शर्मा पुत्र राधेश्याम शर्मा, सीएफए नवीन कुमार जैन पुत्र सुशील कुमार जैन, श्रृष्टि मित्तल पुत्री नटवरलाल बुड़सुवाला और महेश बीलवाल पुत्र कैलाशचंद शर्मा का माला, डपट्टा, मोमेंटो व लैपटॉप बैग देकर सम्मान किया गया।

शहर के वरिष्ठ सीए भी हुए सम्मानित
कुचामन में कार्यरत वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संजय पाटोदी, राजकुमार अग्रवाल, मुकेश डालुका, पूजा अग्रवाल, रविकांत सिखवाल, जयनीथ खोखरिया, आशीष जैन, श्रीगोपाल डीडवानिया, गुंजन गंगवाल, संदीप अग्रवाल, गोविंद असावा, गोविंद मानधनिया, विमल शर्मा, निलेश कोठारी, गौतम बगड़िया और अशोक पेमजीवाला का भी समिति सदस्यों ने माला और गिफ्ट भेंट कर स्वागत किया।
कार्यक्रम में विकास समिति के सदस्य सम्पत सोमानी, मोहनप्रकाश मालपानी, नंदकिशोर बिड़ला, विकास कुमावत, सुशील काबरा, नटवर बुड़सुवाला, राधेश्याम झंवर, दामोदर झंवर, श्यामजी सैनी, सुरेश गौड़, रमेश चावला, कमल जैन दादा, ओमप्रकाश मोर, चुन्नीलाल कुमावत, कल्याणजी मालपनी, मोहन सोनी, मुरारी गौड़, प्रकाश शर्मा सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। आयोजन में महिला वर्ग की सक्रिय भागीदारी भी देखने को मिली। कुचामन विकास समिति महिला मंडल की अध्यक्षा बरखा जैन और सचिव ज्योति मोर के नेतृत्व में महिला सदस्याओं ने आयोजन में अहम भूमिका निभाई। इसके साथ ही माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्षा आशा झंवर भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित अतिथियों और सीए परिवारों का सामूहिक अभिनंदन किया गया और समिति ने भविष्य में भी युवाओं को प्रेरित करने वाले ऐसे आयोजनों की निरंतरता बनाए रखने का संकल्प दोहराया।
