एक करोड़ रुपए की लागत से बने महाराजा अग्रसेन द्वार का भव्य लोकार्पण
शहर की शान और नई पहचान बना अग्रवेन द्वार बनी एक करोड़ की अद्भुत रचना

कुचामन सिटी, शिक्षा नगरी कुचामन को गुरुवार एक नई पहचान मिली जब स्टेशन रोड पर निर्मित भव्य महाराजा अग्रसेन महादेवलाल भोमराजका द्वार का लोकार्पण राज्य मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक विजय सिंह चौधरी ने किया। करीब एक करोड़ रुपए की लागत से बने इस प्रवेशद्वार ने न केवल शहर की सुंदरता में चार चांद लगा दिए हैं, बल्कि समाज की एकता और गौरव का भी प्रतीक बन गया है।
भव्य समारोह में जुटी मशहूर शख्सियतें
लोकार्पण समारोह का आयोजन श्री अग्रवाल समाज समिति, अग्रवाल नवयुवक मंडल और अग्रवाल महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता एआईआईएमएस जोधपुर के अध्यक्ष डॉ. एस.एस. अग्रवाल ने की, इस अवसर पर भामाशाह परिवार के ओमप्रकाश भोमराजका, निर्मला भोमराजका, बृजमोहन भोमराजका, राजेंद्र भोमराजका, भाजपा जिला अध्यक्ष सुनीता रांदड़, नगर परिषद सभापति सुरेश सिखवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष बाबूलाल कुमावत, विकास समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश काबरा, समिति अध्यक्ष नन्द किशोर अग्रवाल मंचस्थ रहे ।

जोधपुर के पत्थरों से बना भव्य द्वार, रात्रि में बिखेरता है रोशनी का सौंदर्य
समिति अध्यक्ष नंदकिशोर सांभरवाला ने बताया कि यह द्वार जोधपुर के पत्थरों से निर्मित है और इसमें महाराजा अग्रसेन की मूर्ति स्थापित की गई है। द्वार के चारों ओर लगी आकर्षक लाइटें रात में इसकी भव्यता को दोगुनी करती हैं। इसके पास बने नए डिवाइडर पर भी रोशनी की सुंदर सजावट की गई है। उन्होंने बताया कि द्वार के निर्माण में करीब पौने दो वर्ष का समय लगा और अब यह कुचामन की सुंदरता और गौरव का प्रतीक बन चुका है।
द्वार समाज की एकता, विकास और प्रेरणा का बनेगा प्रतीक – विजय सिंह चौधरी
राज्यमंत्री विजय सिंह चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि महाराजा अग्रसेन समाज सुधार और आर्थिक समानता के प्रतीक रहे हैं। उनका यह द्वार समाज की एकता, विकास और प्रेरणा का प्रतीक बनेगा। कुचामन जैसी शिक्षा नगरी में यह धरोहर आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत होगी।

एआईआईएमएस जोधपुर के अध्यक्ष डॉ. एस.एस. अग्रवाल ने कहा कि यह द्वार अग्रसेन जी के आदर्शों को जीवंत करता है। यह केवल पत्थर की रचना नहीं, बल्कि समाज की एकता, श्रद्धा और योगदान का प्रतीक है।भामाशाह ओमप्रकाश भोमराजका ने कहा कि हमारा उद्देश्य समाज को एक दिशा देना और आने वाली पीढ़ी के लिए गौरवशाली धरोहर छोड़ना है। यह द्वार उस भावना का प्रत्यक्ष रूप है।भाजपा जिलाध्यक्ष सुनीता रांदड़ ने कहा अग्रवाल समाज सदैव समाजसेवा में अग्रणी रहा है। यह द्वार समाज के समर्पण और सहयोग का उज्जवल उदाहरण है। समिति अध्यक्ष नंदकिशोर अग्रवाल ने कहा यह द्वार सिर्फ एक निर्माण नहीं, बल्कि यह कुचामन की पहचान और समाज की सामूहिक शक्ति का प्रतीक है। समिति सचिव मुरली स्नेही ने कहा कि समाज के सभी वर्गों के सहयोग से यह कार्य सफल हुआ है। यह पहल आगे भी कई सामाजिक कार्यों की प्रेरणा बनेगी।
लोकार्पण समारोह में उमड़ा शहर , भव्य आयोजन की साक्षी बनी कई शख्सियतें
इस अवसर पर आयोजित लोकार्पण समारोह में सैकड़ों शहरवासी, समाजसेवी, अधिकारी और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे। शहर के मनोज सांभरवाला, मुकेश डालुका, जयप्रकाश डालुका, राधेश्याम मंडावाला, अशोक मोर, राम काबरा, जयकुमार जैन, सुभाष रांवका, अशोक काला, मोहनलाल सोनी, मोहनप्रकाश मालपानी, गुलाबचंद शर्मा, सुरेश बंसल पत्रकार, रमेश शेखराजका (मुंबई प्रवासी), गिरधर अग्रवाल (मकराना), शिवकुमार काबरा, महेश सांभरवाला, राकेश डालुका, अमित मोर, अनिल शेखराजका, राजकुमार बंसल, कमलेश डालुका,

नरेश बंसल, धर्मचंद जैन, प्रदीप सांभरवाला, संदीप बगरुवाला, ललित बंसल, पवन सोनी, राम अवतार मांडावाला, मनीष शेखराजका, राजेश सांभरवाला, गिरीश डालुका, अरुण जैन, पवन बंसल, धनराज मोदी, नवलराम काबरा, अश्विनी मोर , डॉ. वी.के. गुप्ता, बालकिशन मंडावाला, बालकिशन डालुका, नथमल निमोदवाला, पूर्व पार्षद बनवारी मोर, शम्भुदयाल डालुका, पवन सांभरवाला, सुनील शेखराजका, नरसी बड़सूवाला, सत्यनारायण भाड़ासरवाला, कपिल बगरुवाला, मुरली बांसावाला, शेखर रामचंदरका, नंदलाल बरवालीवाले, शम्भुदयाल सांभरवाले सहित बड़ी संख्या में शहरवासी और समाजजन कार्यक्रम के साक्षी बने । समारोह का मंच संचालन ज्योति मोर और सौरभ डालुका ने किया।

इस दौरान समाज समिति की टीम में महामंत्री मुरली मनोहर स्नेही, कोषाध्यक्ष नथमल शेखराजका, नवयुवक मंडल अध्यक्ष आशीष बुड़सूवाला, महामंत्री सौरभ डालुका, कोषाध्यक्ष हिमांशु मोर, अग्रवाल महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती निर्मला खोखरिया, महामंत्री सुनीता मंडावाला, कोषाध्यक्ष संगीता पेमजीवाला सहित सभी पदाधिकारी और प्रतिनिधि पूरी तरह आयोजन में भागीदारी निभाते दिखाई दिए ।
