समरिया सागर बालाजी गौशाला में 30 अक्टूबर को गोपाष्टमी महोत्सव, हाथोज धाम के स्वामी बालमुकुंदाचार्य का होगा सान्निध्य


समरिया सागर बालाजी गौशाला परिसर में इस वर्ष गोपाष्टमी महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। गौ-सेवा और धर्म भावना को समर्पित यह आयोजन 30 अक्टूबर 2025, गुरुवार को आयोजित होगा, जिसमें स्वामी बालमुकुंदाचार्य (श्री दक्षिणमुखी बालाजी धाम हाथोज, जयपुर) का पावन सान्निध्य रहेगा।

गौशाला समिति के सचिव मनोज जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि महोत्सव का शुभारंभ सुबह 11 बजे दीप प्रज्वलन और गौ पूजन से होगा। इसके बाद 11:15 बजे धर्मसभा एवं स्वागत समारोह का आयोजन रखा गया है। गौ-माताओं के लिए विशेष छप्पन भोग (अन्नकूट) का आयोजन किया जाएगा, और 12:15 बजे महाआरती एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष के रूप में विजयसिंह चौधरी, राज्य मंत्री (राजस्थान सरकार) उपस्थित रहेंगे। वही मुख्य अतिथि महावीर प्रसाद मुंडा (गौ-भक्त एवं समाजसेवी) होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में भंवरसिंह भवाद (सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर, राजस्थान पुलिस) और अर्जुनसिंह कडवा (सरपंच दीपपुरा एवं RNT समूह चेयरमैन) शामिल रहेंगे।

सचिव पवन अग्रवाल ने बताया कि इस बार का विशेष आकर्षण गौ-माताओं के लिए छप्पन भोग(अन्नकूट) रहेगा, जो स्वर्गीय भवरीदेवी धर्मपत्नी स्व. सेठ शंकरलाल मोर की पावन स्मृति में अलकादेवी मोर पत्नी रूपनारायण मोर द्वारा रखा जा रहा है।

आयोजन गौशाला समिति अध्यक्ष रामेश्वरलाल कडवा के निर्देशन में आयोजित हो रहा है ।अध्यक्ष कड़वा ने क्षेत्र के गौ-भक्तों और समाजसेवियों से अपील की है कि वे इस पावन पर्व पर अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर प्रवचन, भजन-कीर्तन और धर्मसभा का लाभ उठाएँ।

error: News 1 Rajasthan