डीडवाना की छोटी खाटू में जाट समाज का पहला तहसील स्तरीय सम्मान समारोह — संत श्री सोहनी बाई जी के सानिध्य में 50 से अधिक प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, तेजाजी की प्रामाणिक जीवनी का विमोचन

डीडवाना के छोटी खाटू में रविवार को इतिहास रचते हुए जाट समाज का प्रथम तहसील स्तरीय सम्मान समारोह बड़े हर्ष और उत्साह के साथ आयोजित हुआ। समाज भवन में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन संत श्री सोहनी बाई जी के मंगल सानिध्य में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर क्षेत्र के 50 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं और राजकीय सेवाओं में नव नियुक्त युवाओं का सम्मान समाज की ओर से किया गया। साथ ही डॉ. रामरतन लटियाल द्वारा लिखित पुस्तक “सत्यवादी वीर तेजाजी — प्रामाणिक जीवनी” का विमोचन भी अतिथियों के करकमलों से हुआ।

कार्यक्रम में मंचासीन रहे IRS राजेंद्र डूडी, फर्स्ट इंडिया न्यूज के डायरेक्टर वीरेंद्र चौधरी, प्रो. उपेंद्र पंडेल, डॉ. विकास सिहाग (प्रोफेसर साइबर सुरक्षा), तहसीलदार रामेश्वर छाबा, जिला रसद अधिकारी उपेंद्र ढाका और जाट समाज छोटी खाटू के अध्यक्ष रामेश्वर लाल खीचड़ विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

इसके अलावा जायल उप प्रधान तिलोक राम रोज, इंद्र सिंह राठौड़, सोमदत्त नेहरा, रवि पंडेल, शुभकरण, डॉ. राजेश चौधरी, हरिराम, कर्नल नंद किशोर ढाका, सुखदेव चोयल सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

समारोह में अतिथियों ने अपने संबोधन में युवाओं को प्रेरणादायक संदेश दिए—

समाज अध्यक्ष रामेश्वर लाल खीचड़ ने कहा कि “यह सम्मान समारोह केवल प्रतिभाओं का अभिनंदन नहीं, बल्कि नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का दीप है। जिस युवा ने मेहनत से मुकाम हासिल किया, वह आने वाले समय में समाज का मार्गदर्शक बनेगा।”

IRS राजेंद्र डूडी ने कहा कि “सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। जो धैर्य और परिश्रम से आगे बढ़ता है, वही मंजिल तक पहुंचता है। समाज को चाहिए कि वह अपने युवाओं को शिक्षा के हर अवसर से जोड़े।”

फर्स्ट इंडिया न्यूज के डायरेक्टर वीरेंद्र चौधरी ने अपने संबोधन में कहा, “आज के समय में सोशल मीडिया एक ताकत है, लेकिन इसे सकारात्मक दिशा में इस्तेमाल करना जरूरी है। युवा वर्ग को चाहिए कि इसका उपयोग ज्ञान, जागरूकता और सामाजिक समरसता बढ़ाने के लिए करें।”

समारोह में वक्ताओं ने एक सुर में कहा कि मेहनत, अनुशासन और समाज से जुड़ाव ही सफलता की कुंजी है। इस अवसर पर सम्मानित विद्यार्थियों और युवाओं को समाज के बुजुर्गों का आशीर्वाद भी मिला।

error: News 1 Rajasthan