कुचामन वृत्त के चितावा थाना प्रभारी तेजाराम के नेतृत्व में थाना चितावा पुलिस की विशेष टीम ने पेट्रोल पम्प लूट के प्रकरण का खुलासा किया है ।

पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को बापर्दा गिरफ्तार किया है । घटना 23.9.2025 की रात्रि को थाना चितावा हल्का क्षेत्र के पेट्रोल पम्प पर हुई, जब तीन अज्ञात युवक पम्प कार्मिक भंवरलाल के साथ मारपीट और तोड़फोड़ कर केबिन में रखी लगभग 8,000 रूपये की नगदी लूट कर ले गए।

पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेमीचंद खारिया और वृताधिकारी अरविंद विश्नोई के सुपरविजन में थानाधिकारी तेजाराम ने गठित टीम के साथ घटनास्थल और आसपास के 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच की। तकनीकी साक्ष्य और फिल्ड इंटेलीजेंस की मदद से आरोपियों छैलू सिंह, सुरेंद्र सिंह और सुरेश जाट की पहचान कर उन्हें बापर्दा गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की शिनाख्त पीड़ित के सामने करवाई गई और लूट की राशि 5,000 रूपये बरामद की गई।
ये हुए गिरफ्तार :
छैलू सिंह, पुत्र बोदू सिंह, 19 वर्ष, निवासी हुड़ील; सुरेंद्र सिंह, पुत्र भवानी सिंह, 19 वर्ष, निवासी हुड़ील; और सुरेश, पुत्र गुमानाराम, 19 वर्ष, निवासी कालोली चावंडिया।

इस कार्रवाई में पुलिस टीम के सदस्य तेजाराम, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी थाना चितावा; बजरंग लाल, हेड कांस्टेबल; रमेश कुमार, कांस्टेबल; धर्मेन्द्र बगड़िया, कांस्टेबल; राकेश सामोता, कांस्टेबल; और श्रीपाल, कांस्टेबल का विशेष योगदान रहा।
