शकील अहमद उस्मानी/ श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज, डीडवाना द्वारा समाज के आराध्य एवं आदि पुरुष महाराजा श्री अजमीढ़ की जयंती महोत्सव इस बार विशेष रंग-रूप में मनाई जाएगी। आगामी 05 अक्टूबर 2025, रविवार को डीडवाना स्थित श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज भूमि, शीतलकुण्ड के पास दिनभर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

समाज के अध्यक्ष अजयरत्न सहदेव ने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ श्री सती सावित्री माता के महामंगल पाठ से होगा, जिसे दोपहर 12:15 बजे जयपुर से पधारे प्रसिद्ध गायक महेश बबेरवाल एण्ड पार्टी प्रस्तुत करेंगे। इस दौरान मंगल पाठ में आने वाली महिलाओं को सुहाग पिटारी (प्रसाद) प्रदान की जाएगी, जो कार्यक्रम का विशेष आकर्षण होगा।

शाम 5:15 बजे से समाज के होनहार विद्यार्थियों एवं विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले प्रतिभावानों को सम्मानित करने हेतु जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन होगा। इसके बाद सायं 6:30 बजे सामूहिक भोजन प्रसादी की व्यवस्था रहेगी। महोत्सव की रौनक बढ़ाने के लिए जयपुर के ख्यातनाम कलाकारों द्वारा नृत्य-नाटिका की विशेष प्रस्तुति भी दी जाएगी।
मंत्री सुभाष सणगत ने जानकारी दी कि इस अवसर पर अनेक विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे जिनमें दिव्या सोनी, उपखंड अधिकारी नावां, मीनू सोनी, उपखंड अधिकारी लाडनूं,सुरेश सोनी, थानाधिकारी मकराना,रामअवतार सोनी, अधीक्षक डाकघर नागौर मनोज सोनी, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति,राजेन्द्र सोनी, अधीक्षण अभियंता एवीवीएनल,शिवराज सोनी, उप निदेशक सूचना प्रोद्योगिकी एवं संचार विभाग डीडवाना,डॉ. दिलीप सोनी, सुजानगढ़,मुकेश सोनी, कॉमेडियन बीकानेर, सुरेन्द्र सोनी, उपमंडल अभियंता भारत संचार निगम लिमिटेड रतनगढ़ उपस्थित रहेंगे ।

कोषाध्यक्ष किशन रोडा ने बताया कि आयोजन को भव्य और सफल बनाने के लिए पूरे समाज के बंधु तन-मन-धन से जुटे हुए हैं। इस महोत्सव में सांस्कृतिक, धार्मिक और सामाजिक रंगों का सुंदर संगम देखने को मिलेगा।
