सड़क हादसे में पिता खो चुके बच्चों के भविष्य को संवारने आगे आए भामाशाह

निमोद के पास बीते शनिवार शाम तेज रफ्तार पिकअप वाहन का टायर फटने से बड़ा हादसा हो गया। वाहन पलटने से आनंदपुरा निवासी 30 वर्षीय ओमप्रकाश गुर्जर पुत्र रामेश्वरलाल की मौत हो गई, जबकि चालक समेत चार लोग घायल हो गए।

ओमप्रकाश अपने पिता का इकलौता पुत्र था और परिवार पर इस हादसे से संकट का पहाड़ टूट पड़ा। उनकी पत्नी सुगनी और माता-पिता पतासी देवी व रामेश्वरलाल अब तीन पुत्रियों खुशी, सुमिया, डिंपल और दो वर्ष के इकलौते पुत्र शुभम की देखभाल कर रहे हैं। परिवार मुख्य रूप से गाय-भैंस पालन और दुग्ध उत्पादन से जीवनयापन करता था।

मिशन मानवता: समाजिक जिम्मेदारी निभाते भामाशाह

इस हादसे के बाद आसपास के लोग “मिशन मानवता” के तहत सहायता देने के लिए आगे आए। ऑनलाइन भुगतान के साथ-साथ परिवार के घर पहुंचकर उन्हें विभिन्न प्रकार की मदद प्रदान की जा रही है।

पवन कुमावत और विजेंद्र मुहाल ने बच्चों को दी नई जिंदगी

स्थानीय भामाशाह विजेंद्र मुहाल और YKP स्कूल के डायरेक्टर पवन कुमावत ने मृतक ओमप्रकाश के चारों बच्चों को गोद लेकर उनकी शिक्षा की पूरी जिम्मेदारी लेने का निर्णय लिया हैं । पवन कुमावत ने बच्चों को निजी स्कूल से निःशुल्क शिक्षा देने के साथ ही स्कूल तक जाने-आने की वाहन सुविधा की व्यवस्था करने का वादा किया है वहीं युवा समाजसेवी और भामाशाह विजेंद्र मुहाल बच्चों के लिए जरूरी शैक्षणिक संसाधन जैसे कि पुस्तकें, यूनिफ़ॉर्म और अन्य सामग्री उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी निभाएंगे।
इस अवसर पर पवन कुमावत ने कहा किए “आज ओमप्रकाश हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन हम उनके बच्चों के भविष्य को संवारेंगे। हमारी कोशिश रहेगी कि ये बच्चे पढ़-लिखकर समाज में अपना नाम बनाएँ।” भामाशाह विजेंद्र मुहाल ने कहा कि,” बचपन में पिता खोने का दर्द किसी से छुपा नहीं है। हमें इंसानियत का फर्ज निभाते हुए इन बच्चों को हर संभव सुविधा देना चाहिए, ताकि उनका भविष्य सुरक्षित और उज्जवल हो।”

पहले भी निभाई है जिम्मेदारी

यह पहली बार नहीं है जब मुहाल और कुमावत ने ऐसे कदम उठाए हों। इससे पहले उन्होंने आनंदपुरा गांव के डालूराम बावरी के बच्चों को गोद लिया था। डालूराम की भी सड़क हादसे में मौत हो गई थी और आज वे बच्चे इन्हीं दोनों के सहयोग से निजी शिक्षण संस्थान में पढ़ाई कर रहे हैं।

मौके पर मौजूद लोग

इस अवसर पर शिव मुवाल, मंगलाराम, गणपत राम, गंगाराम, घासीराम, रामदयाल, सोनू पारीक, रामेश्वरलाल, दाना राम गुर्जर, राकेश बिजारणियां, बलबीर मुहाल, गोपाल, भंवर लाल गुर्जर सहित कई लोग मौजूद रहे।

error: News 1 Rajasthan