कुचामन में जबरन धर्मान्तरण का आरोप, खटीक समाज ने थाने व एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

कुचामन सिटी , कस्बे में खटीक समाज ने एक युवक पर उनके समाज की युवती के जबरन धर्मांतरण के आरोप लगाने है । मामले में खटीक समाज आक्रोशित हो गया है। समाजजनों ने शनिवार को उपखंड अधिकारी के नाम तहसीलदार और थानाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया कि न्यु खटीक मोहल्ला निवासी बनवारीलाल खटीक की पुत्री पूजा को माइन्डवॉश कर जबरन धर्मान्तरण कराया जा रहा है।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि करीब एक महीने पहले शिव कॉलोनी पांचवा रोड निवासी आमीन पुत्र अयूब छीपा ने बनवारीलाल से उसकी पुत्री पूजा से विवाह की बात कही थी। परिवार द्वारा मना करने पर आरोपी ने खुलेआम धमकी दी थी कि वह पूजा से विवाह करके रहेगा और उसका धर्म परिवर्तन करवा देगा। परिवार का कहना है कि 17 सितम्बर को आरोपी पूजा को अपने साथ ले गया और साथ ही घर में रखे करीब 15 तोला सोने के आभूषण, ढाई लाख रुपये नकद और लगभग एक किलो चांदी भी लेकर चला गया। अगले दिन जानकारी मिली कि आरोपी द्वारा पूजा का जबरन धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास किए जा रहे है।

इस घटना को लेकर खटीक समाज समेत सर्वसमाज में भारी रोष है। शनिवार को भारी संख्या में पहुंचे खटीक समाज के प्रतिनिधियों ने एसडीएम और थानाधिकारी को दिए ज्ञापन में कहा कि मामले में उनके साथ न्याय किया जाए उनकी बच्ची को बहलाफुसला कर उसका धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की जा रही हैं ये सहन नहीं किया जाएगा ।

ज्ञापन में मांग की गई कि पूजा को तत्काल बरामद कर सुरक्षित परिजनों को सुपुर्द किया जाए तथा जबरन धर्मान्तरण कराने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। समाजजनों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्यवाही नहीं हुई तो खटीक समाज के साथ-साथ सर्वसमाज आंदोलन के लिए सड़कों पर उतरने को बाध्य होगा, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन अब जांच में जुट गया है। थानाधिकारी सतपाल सिंह सिहाग ने बताया कि ज्ञापन दिया गया है , पुलिस तथ्यों की जांच कर रही है।

error: News 1 Rajasthan