आजाद समाज पार्टी कांशीराम – राजस्थान की ओर से मकराना विधानसभा क्षेत्र में रविवार को एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सह-प्रदेश प्रभारी मोहनलाल बैरवा, विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष अमरचन्द हरसोलिया तथा पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शंकरलाल ताड़ेडा मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भीम आर्मी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विक्रम जोया ने की।

बैठक में जिला यूनिट के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया। इस दौरान यह निर्णय लिया गया कि जिला से लेकर पोलिंग बूथ तक की समितियों का गठन किया जाएगा और सदस्यता अभियान को तेज़ी से चलाया जाएगा।

इस मौके पर डेगाना विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास मेघवाल, जालसुखुर्द सरपंच पुरखाराम, डेगाना अध्यक्ष भीम आर्मी सुनील कुमार, नावां से विकास जिलिया, रामनिवास जाटोलिया, पुखराज कुणी, परबतसर से मनजीत व हरि मंडावरा, प्रकाश सेलवाड, मकराना से प्रकाश बाणियां, गोपाल मेघवाल, डीडवाना से नेमाराम सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में संगठन की नीतियों, आगामी रणनीति और जनता से जुड़ाव को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सामाजिक न्याय और समानता के संदेश को हर गांव-ढाणी तक पहुंचाना होगा, तभी संगठन की जड़ें मज़बूत होंगी।
