कुचामन के डॉ. भंवर लाल गुगड़ को शिक्षक दिवस पर मिला राष्ट्रीय सम्मान

शिक्षा, शोध और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पीएम श्री जवाहर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कुचामन सिटी के व्याख्याता डॉ. भंवर लाल गुगड़ को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया।

5 सितंबर 2025 को शिक्षक दिवस के अवसर पर भारत के नीति आयोग एवं मिनिस्ट्री ऑफ एमएसएमई के सौजन्य से इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (IARDO) द्वारा संविधान क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली के स्पीकर हॉल में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह 2025 का आयोजन हुआ। इसी समारोह में डॉ. गुगड़ को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन मेमोरियल नेशनल अवार्ड (लाइफटाइम कंट्रीब्यूशन टू एजुकेशन) 2025 से सम्मानित किया गया।

डॉ. गुगड़ को यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में पिछले 17 वर्षों के योगदान, पर्यावरण संरक्षण, समाजसेवा तथा शोध क्षेत्र में उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों को देखते हुए प्रदान किया गया। उन्होंने अब तक 35 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय शोध पत्र प्रकाशित कर शिक्षा और शोध को नई दिशा दी है।

यह सम्मान डॉ. गुगड़ को दिल्ली विधानसभा के डिप्टी स्पीकर मोहन सिंह बिष्ट और भारत सरकार के रेलवे बोर्ड के पूर्व चेयरमैन रमेश चंद्र रत्न के हाथों प्रदान किया गया। इस मौके पर देशभर की यूनिवर्सिटी, कॉलेज और स्कूल शिक्षा से जुड़े 70 शिक्षाविदों को भी सम्मानित किया गया।

समारोह में UN के इंटरनेट गवर्नेंस फोरम में भारत के सलाहकार रहे परमेंद्रजीत सिंह, IARDO के अध्यक्ष अतुल शर्मा सहित देशभर के कई शिक्षाविद और समाजसेवी मौजूद रहे।

error: News 1 Rajasthan