कुचामन सिटी : पारीक कॉलोनी में 7 सितम्बर से होगी श्रीमद्भागवत कथा, पोस्टर का विधिवत विमोचन

पारीक कॉलोनी में 7 सितम्बर से होगी श्रीमद्भागवत कथा, पोस्टर का विधिवत विमोचन

कुचामन सिटी की पारीक कॉलोनी स्थित शाहजी के बालाजी मंदिर परिसर में 7 सितम्बर से श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारम्भ होगा। धार्मिक आस्था और श्रद्धा के इस अनुष्ठान की तैयारियाँ जोरों पर हैं।

मंगलवार को कथा से जुड़ा पोस्टर पण्डित विपिन बिहारी शरण महाराज के सानिध्य में विधिवत रूप से विमोचित किया गया। इस अवसर पर कॉलोनी और शहर के कई श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कथा के आयोजन में रमेशचंद कुमावत, भोमजी शर्मा, प्यारेलाल कुमावत, मधुसूदन पारीक, बजरंगसिंह राजपुरोहित, चुन्नीलाल कुमावत, दिनेश शर्मा, सुरेश पारीक, बृजकिशोर शर्मा, गंगासिंह चौहान, अजीतसिंह देथा और अखिलेश रॉय विशेष रूप से उपस्थित रहे।

आयोजन समिति से जुड़े बजरंग लाल पारीक ने जानकारी देते हुए बताया कि 7 सितम्बर से शुरू होने वाली श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालुओं को भक्ति, भजन और आध्यात्मिक ज्ञान का रसपान कराया जाएगा। उन्होंने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की।

error: News 1 Rajasthan