“प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, समाज के मंच से दी गई शिक्षा और जागरूकता की सीख”। मदरसा इस्लामिया सोसायटी ने स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित हुई समाज की प्रतिभाओं का किया अभिनंदन

प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, समाज के मंच से दी गई शिक्षा और जागरूकता की सीख

मदरसा इस्लामिया सोसायटी ने स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित हुई समाज की प्रतिभाओं का किया अभिनंदन

कुचामन सिटी, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर संभाग, जिला और उपखंड स्तर पर सम्मानित हुए मुस्लिम समाज कुचामन सिटी के नुमाइंदों का मदरसा इस्लामिया सोसायटी की ओर से गुलाबबाड़ी स्थित बालिका विद्यालय प्रांगण में सोमवार को एक गरिमामयी अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।

सम्मानित हुए समाज के नुमाइंदे

कार्यक्रम में विशिष्ट चिकित्सा सेवाओं के लिए संभाग स्तर पर सम्मानित हुए डॉ. इसहाक देवड़ा, पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए जिला स्तर पर सम्मानित हुए पत्रकार अय्यूब शेख, शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं और उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों के लिए उपखंड स्तर पर सम्मानित मोहम्मद आसिफ मौलानी (जिनकी ओर से उनके प्रतिनिधि याकूब मौलानी ने शिरकत की), तथा महिला सशक्तिकरण और समाज सेवा के लिए उपखंड स्तर पर शाहिदा इस्माइल शाह का,आयोजकों ने सम्मान और अभिनंदन किया

मंच पर गरिमा और नेतृत्व का संगम

समारोह की शोभा बढ़ाने वाले मंचासीन व्यक्तियों में सदर मोहम्मद सलीम कुरैशी, सचिव मोहम्मद इकबाल भाटी, कोषाध्यक्ष इस्माईल शाह, सम्मानित हस्तियां डॉ. इशाक देवड़ा, पत्रकार अय्यूब शेख और प्रतिनिधि के रूप में याकूब मौलानी शामिल रहे।

डॉ. इशाक देवड़ा का संबोधन – “शिक्षा ही कामयाबी की पहली सीढ़ी”

सम्मानित होने के बाद अपने संबोधन में डॉ. इशाक देवड़ा ने कहा कि आज का समय चुनौतियों से भरा हुआ है और इन चुनौतियों से पार पाने का सबसे सशक्त साधन शिक्षा है। उन्होंने कहा कि “शिक्षा ही कामयाबी की पहली सीढ़ी है। मेहनत का कोई विकल्प नहीं है।

आज के अभिभावकों की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है कि वे बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दें और उनके वातावरण पर निगरानी रखें। बच्चों को सही दिशा देने और उनकी हौसला अफजाई करना ही उन्हें कामयाब बना सकता है।”

पत्रकार अय्यूब शेख ने कहा – “समाज के प्रोत्साहन से मिलता है हौसला”

पत्रकार अय्यूब शेख ने समारोह के लिए सोसायटी का आभार व्यक्त किया और कहा कि “ऐसे सम्मान न केवल व्यक्ति को गौरवान्वित करते हैं बल्कि समाज में नई ऊर्जा का संचार करते हैं। पत्रकारिता का कार्य समाज के दर्द और उसकी आवाज़ को सामने लाना है।

इस सम्मान से मेरा हौसला और भी बढ़ा है और मैं आगे भी समाज और नागरिक हितों की बेबाकी से आवाज़ उठाता रहूंगा।”

सदर मोहम्मद सलीम कुरैशी की घोषणा – “प्रतिभा सम्मान की परंपरा जारी रहेगी”

सोसायटी के सदर मोहम्मद सलीम कुरैशी ने अपने उद्बोधन में कहा कि “हमारा समाज प्रतिभाओं से भरा हुआ है। ऐसे अभिनंदन समारोहों का उद्देश्य यही है कि मेहनत और लगन से आगे बढ़ने वाले लोग प्रेरणा का स्तंभ बनें। आगे भी इस तरह के प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे ताकि नई पीढ़ी को प्रोत्साहन मिलता रहे और समाज शिक्षा व सेवा की राह पर आगे बढ़ता रहे।”

समाजजनों की बड़ी संख्या में मौजूदगी

समारोह का संचालन शबीक अहमद उस्मानी ने किया।
इस अवसर पर कॉमरेड अब्बास खान, दराब खान, वसीम शेख, हबीब मौलानी, इमरान देवड़ा, पार्षद शाहीन कुरैशी, मिजाज रंगरेज, आफरीन भाटी, इकबाल रंगरेज, कय्यूम रंगरेज, सरवर शेख, फारुक शेख, कुतबुदीन शेख, जावेद शेख, रुस्तम इलाई, बूंदु मौलाना, शकील चुड़ीगर, आमीन टाक, इलियास कुरैशी, रफीक तेली, शहनाज कारीगर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

सह सचिव इमरान देवड़ा ने दिया समारोह का मुख्य संदेश

कार्यक्रम में सह सचिव इमरान देवड़ा ने अभिभावकों को संदेश देते हुए कहा कि बच्चों की संगत और गतिविधियों पर सतत निगरानी रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने चेताया कि आजकल नशे की प्रवृत्ति समाज के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही है, इसलिए अभिभावकों को सजग रहकर बच्चों का मार्गदर्शन करना होगा।

error: News 1 Rajasthan