अजमेर रेंज आईजी का कुचामन दौरा : पुलिस जवानों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर, कानून-व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश

अजमेर रेंज आईजी ने किया कुचामन थाने का निरीक्षण

पुलिस जवानों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर दिया


अजमेर रेंज आईजी राजेंद्र सिंह सोमवार को कुचामन दौरे पर रहे ।पहले वे एडिशनल एसपी ऑफिस पहुंचे, इसके बाद कुचामन थाने पहुंचे आईजी राजेंद्र सिंह को पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस दौरान आईजी ने कुचामन थाने का निरीक्षण किया और कार्यप्रणाली की समीक्षा की। इस दौरान डीडवाना-कुचामन पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर भी मौजूद रही। ।

कुचामन सिटी थाने के निरीक्षण के दौरान आईजी राजेंद्र सिंह ने थाने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। उपस्थित कार्मिकों से भी वे रूबरू हुए । उपस्थित अधिकारियों को आईजी राजेंद्र सिंह ने निर्देश दिए कि जिले में कानून व्यवस्था की मजबूती सर्वोच्च प्राथमिकता है और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई से ही आमजन में विश्वास कायम किया जा सकता है। दर्ज प्रकरणों और परिवादों की समीक्षा करते हुए उन्होंने पुलिस अधिकारियों को हर हाल में कानून की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

आईजी ने कहा कि बदलते अपराध स्वरूप को देखते हुए पुलिस को साइबर क्राइम से निपटने के लिए अपडेट और तकनीकी रूप से मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने पुलिसकर्मियों को समाज से संवाद और सहयोग का रवैया अपनाने, फरियादियों की त्वरित सुनवाई करने और शिष्ट आचरण बनाए रखने की हिदायत दी।

इस मौके पर जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेमीचंद खारिया, पुलिस उप अधीक्षक अरविन्द विश्नोई और कार्यवाहक थानाप्रभारी एएसआई फजल खान मौजूद रहे।

ईमानदार अधिकारी की छवि रखने वाले आईजी राजेंद्र सिंह ने अपनी कुचामन विजिट के दौरान मीडिया से दूरी बनाएं रखी

error: News 1 Rajasthan