अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मदन गोपाल तिवाड़ी ने संघ का विस्तार करते हुए कुचामन सिटी निवासी वरिष्ठ पत्रकार मुरारी गौड़ को राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है। उनका यह मनोनयन संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कच्छावा, विजेंद्र कुमार जैमिनी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री देवेंद्र कुमार शर्मा और राष्ट्रीय प्रचार मंत्री कृष्ण मुरारी शराफ की अनुशंसा पर किया गया है।

मनोनयन के साथ ही मुरारी गौड़ को संपूर्ण राजस्थान में संघ की कार्यकारिणी का गठन करने और अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ने का अधिकार दिया गया है। उनका कार्यकाल 31 दिसंबर 2027 तक रहेगा।

इस अवसर पर पत्रकार मुरारी गौड़ ने कहा कि उन्हें मिला यह दायित्व संघ की जिम्मेदारी को और मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे प्रदेशभर के पत्रकारों को जोड़कर संगठन की मजबूती और विस्तार के लिए निरंतर प्रयास करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि पत्रकारों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।

संघ के पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की है कि गौड़ के नेतृत्व में राजस्थान के पत्रकारों की प्रगति होगी और संगठन और अधिक सशक्त बनेगा।