नावां विधानसभा में कांग्रेस संगठन सशक्तिकरण को लेकर बड़ी बैठक, राहुल गांधी के जन्मदिवस पर किया पौधरोपण


नावां विधानसभा क्षेत्र के संगठन प्रभारी देवेंद्र सिंह बुटाटी के नेतृत्व में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से नावां एवं कुचामन ब्लॉक अध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को आयोजित की गई। यह बैठक खारिया के देवनारायण मंदिर परिसर में हुई, जिसमें दोनों ब्लॉकों के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक में संगठन प्रभारी ने प्रदेश कांग्रेस संगठन से मिले निर्देशों की विस्तार से जानकारी दी और संगठन की जमीनी मजबूती पर विशेष ज़ोर दिया। उन्होंने “एक बूथ दस कार्यकर्ता” योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की और सभी मंडल अध्यक्षों से व्यक्तिगत रूप से संवाद कर संगठनात्मक दिशा तय की।

देवेंद्र सिंह बुटाटी ने यह भी कहा कि यदि पिछली कांग्रेस सरकार के समय स्वीकृत विकास कार्यों को रोका गया है, तो उनकी सूची उन्हें सौंपी जाए। वह इस विषय को उच्च स्तर पर उठाकर कार्यों को पुनः शुरू करवाने का प्रयास करेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आवश्यकता पड़ी तो कांग्रेस संगठन धरना-प्रदर्शन जैसे कदम उठाने से भी पीछे नहीं हटेगा।

इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी से भी विचार-विमर्श की बात कही गई। बैठक के अंत में लोकसभा में प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी के जन्मदिवस पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण के प्रति संकल्प जताया गया।

उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता:
जिला उपाध्यक्ष शेर खान, जिला महासचिव बुद्धाराम चौधरी, कुचामन ब्लॉक अध्यक्ष भंवर अली खान, नावां ब्लॉक अध्यक्ष उदय सिंह खारिया, नगर अध्यक्ष सुतेद्र सारस्वत, मंडल अध्यक्षगण: दोलाराम महला (शिव), कानाराम रॉयल (चितावा), छोटू राम मेघवाल (नावां ग्रामीण), मदनलाल कुमावत (कुचामन ग्रामीण), खेताराम गुर्जर (घाटवा), नंदकिशोर शर्मा (जिलिया), राजूराम कुमावत (लूणवा), कजोड़ राठी (देवली कला), श्रीराम मूवाल (भांवता), रंगलाल गुर्जर (मारोठ), ज्ञानाराम (श्यामगढ़) सहित कुल 11 मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।

अन्य गणमान्य उपस्थिति:
जवाना राम मोहनपुरिया (पार्षद), शंकर मोहनपुरिया (पार्षद प्रतिनिधि), गजेंद्र कांसोटिया, नासिर मोहम्मद, भागूराम बुगालिया, दुर्गाराम चौधरी, महावीर प्रसाद शिम्भु पुरा, रामदेव (पूर्व सरपंच, हिरानी), इमदाद खान (सेवादल महासचिव), कानाराम कुमावत (पूर्व सरपंच, खारिया), रामेश्वर चौधरी (माता सुखा), श्रवण राम (गोगोर), कमलकांत डोडवाडिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नगर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी कुचामन सिटी, सुतेद्र सारस्वत ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी और संगठन को मजबूत करने की दिशा में सभी कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता जताई ।

error: News 1 Rajasthan